21.3 C
Jabalpur
October 24, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कारगिल के हीरो विक्रम बत्रा को दी श्रद्धांजलि, कहा- ‘अनगिनत वीरों को सलाम’

मुंबई, 26 जुलाई। बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कारगिल विजय दिवस के अवसर पर उन बहादुर जवानों को सम्मान और धन्यवाद दिया, जिन्होंने बहादुरी से लड़ाई लड़ी और देश की रक्षा की। अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर कैप्टन विक्रम बत्रा की कई तस्वीरें साझा कीं। कैप्टन बत्रा कारगिल में पाकिस्तान के सैनिकों से लड़ते हुए शहीद हो गए थे। तस्वीरों को साझा करते हुए सिद्धार्थ ने कैप्शन में लिखा, “उन अनगिनत वीरों को सलाम, जो इतनी बहादुरी से खड़े रहे ताकि हम सुरक्षित और आराम से सो सकें। आप देशवासियों की धड़कनों में बसते हैं। आपकी कुर्बानी को आज और हमेशा सलाम।”

कारगिल विजय दिवस हर वर्ष 26 जुलाई को मनाया जाता है, जो उस ऐतिहासिक विजय की याद दिलाता है जब भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तान के कब्जे से चोटियों को सफलतापूर्वक मुक्त कराया था। यह ऑपरेशन भारतीय सशस्त्र बलों ने लद्दाख के कारगिल क्षेत्र में प्रमुख पर्वतीय चौकियों पर कब्जा जमाए पाकिस्तानी घुसपैठियों को खदेड़ने के लिए शुरू किया था।

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने साल 2021 में रिलीज हुई फिल्म ‘शेरशाह’ में कैप्टन विक्रम बत्रा का किरदार निभाया था। यह फिल्‍म कारगिल युद्ध के नायक कैप्‍टन विक्रम बत्रा की बायोपिक है। उनके पराक्रम को देख ही उन्‍हें ‘शेरशाह’ कोड नेम दिया गया था। इस फिल्म का निर्देशन विष्णु वर्धन ने किया था।

फिल्म में कियारा आडवाणी, शिव पंडित, निकितिन धीर, साहिल वैद, मीर सरवर, पवन चोपड़ा और शताफ फिगार जैसे कलाकार अहम किरदार में नजर आए। यह फिल्म डिजिटल हिट रही और रिलीज के समय अमेजन प्राइम वीडियो पर भारत में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली भारतीय फिल्म बन गई।

अन्य ख़बरें

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

सिंटा के भीतर बदलाव की शुरुआत, नए नेतृत्व ने जवाबदेही को बनाया प्राथमिकता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading