November 2, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जबलपुर – प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ ने जगाई प्रेरणा, जबलपुर के सभी 967 बूथों पर कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीयजनों के साथ किया श्रवण

Jabalpur News Today । भारतीय जनता पार्टी जबलपुर महानगर के कार्यकर्ताओं ने रविवार को शहर के सभी 967 बूथों पर क्षेत्रीयजनों के साथ मिलकर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ को सुना। कार्यक्रम ने जन-जन को प्रेरणा देने का कार्य किया और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ नागरिकों ने भी इसमें उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न बूथों पर उपस्थिति दर्ज कराई। सांसद श्री आशीष दुबे ने चंद्रशेखर आज़ाद मंडल के बूथ 29, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री अखिलेश जैन ने मुखर्जी मंडल के बूथ 198, विधायक श्री अशोक रोहानी ने भगत सिंह मंडल के बूथ 143, महापौर श्री जगत बहादुर सिंह अन्नू ने कुशाभाऊ ठाकरे मंडल के बूथ 45, पूर्व मंत्री श्री शरद जैन ने बूथ 69, तथा अन्य कई वरिष्ठ नेताओं ने अलग-अलग बूथों पर कार्यकर्ताओं और नागरिकों के साथ ‘मन की बात’ सुनी।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र विश्वकर्मा, संतोष यादव, प्रणय गुप्ता, प्रशांत दुबे, नरेश पटेल, योगेश बिलोहा, राहुल रजक, सपन यादव, पुष्पराज पांडे, योगेश लोखंडे, ऋषि सोनकर, अमित राय, अकील अंसारी, गुड्डा केवट, पुष्पराज सेंगर, आशीष राव, सौरभ गोयल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम में सभी ने एक स्वर में कहा कि ‘मन की बात’ न केवल राष्ट्रीय भावना को मजबूत करता है, बल्कि हर नागरिक को समाज और राष्ट्रहित में योगदान देने की प्रेरणा भी देता है।

अन्य ख़बरें

मध्य प्रदेश सरकार एमएसएमई को सुविधा प्रदान करने के लिए नई कंपनी गठित करेगी: मोहन यादव

Newsdesk

मध्य प्रदेश सरकार एमएसएमई को सुविधा प्रदान करने के लिए नई कंपनी गठित करेगी: मोहन यादव

Newsdesk

दिल्ली में बीएस-6 से नीचे के वाहनों की एंट्री पर रोक, बॉर्डर पर बढ़ी सख्ती, कई वाहन लौटाए गए

Newsdesk

Leave a Comment