October 31, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

रायपुर – ज्यादा मुनाफा कमाने का झांसा देकर महिला से 3 लाख की ठगी

Share Market Fraud News – शेयर मार्केट में ज्यादा मुनाफा कमाने का झांसा देकर दो लोगों ने महिला से 3 लाख रुपए ठग लिए। प्रार्थिया की शिकायत पर टिकरापारा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।
मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थिया दुर्गा साहू 42 वर्ष राजीव नगर राजनांदगांव की रहने वाली है। बताया जाता है कि आरोपी बैजनाथ साहू एवं राजेश्वरी साहू ने साहू कॉम्प्लेक्स टिकरापारा के पास प्रार्थिया से कहा कि शेयर मार्केट में पैसा निवेश करने पर ज्यादा मुनाफा कमा सकती हो कहते हुए झांसे में लिया और उससे 3 लाख रुपए ऐंठ लिए। प्रार्थिया की शिकायत पर टिकरापारा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।

अन्य ख़बरें

नाली सफाई बनी आफत, तीन दिन से सड़क पर पड़ा मलबा फैला रहा दुर्गंध

Newsdesk

जबलपुर में आईटी और औद्योगिक विकास की संभावनाएं तलाशने पहुंचे मुख्य सचिव वर्णवाल

Newsdesk

मुख्यमंत्री मोहन यादव जी नगरीय क्षेत्र शहपुरा से निकल रहे

Newsdesk

Leave a Comment