November 2, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जबलपुर – मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सराफा एसोसिएशन ने सौंपा ज्ञापन, 48 घंटे में कार्रवाई की चेतावनी

Jabalpur News Today। शहर के सराफा एसोसिएशन और व्यापारियों ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन 21 जुलाई को लाडगंज थाना क्षेत्र स्थित सुहागन आभूषण भंडार में हुई लूट और जानलेवा हमले की घटना को लेकर दिया गया। व्यापारियों ने मुख्य आरोपी सहित तीन फरार आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।

व्यापारियों के अनुसार घटना में कुल छह आरोपी शामिल थे, जिनमें से तीन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन मुख्य आरोपी सहित तीन अभी भी फरार हैं। एसोसिएशन ने चेतावनी दी कि यदि 48 घंटे के भीतर सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

सराफा प्रतिनिधियों ने स्पष्ट किया कि यह घटना किसी व्यापारिक विवाद का हिस्सा नहीं थी, बल्कि एक पूर्व नियोजित आपराधिक हमला था। उन्होंने कहा कि आरोपी इतने बेखौफ हैं कि व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों से संपर्क कर रहे हैं और खुलेआम शहर में घूम रहे हैं।

इस मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा ने जानकारी दी कि तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और शेष आरोपियों की तलाश तेज़ी से जारी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि शीघ्र ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले में न्यायिक प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी।

अन्य ख़बरें

मध्य प्रदेश सरकार एमएसएमई को सुविधा प्रदान करने के लिए नई कंपनी गठित करेगी: मोहन यादव

Newsdesk

मध्य प्रदेश सरकार एमएसएमई को सुविधा प्रदान करने के लिए नई कंपनी गठित करेगी: मोहन यादव

Newsdesk

दिल्ली में बीएस-6 से नीचे के वाहनों की एंट्री पर रोक, बॉर्डर पर बढ़ी सख्ती, कई वाहन लौटाए गए

Newsdesk

Leave a Comment