July 29, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

नशे में धुत सैन्य जवान ने कार से 30 लोगों को मारी टक्कर

Nagpur News, 04 अगस्त। महाराष्ट्र के नागपुर में एक सैन्य जवान पर 25 से 30 लोगों को कार से टक्कर मारने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि वह नशे की हालत में था। आरोपी 40 वर्षीय हर्षपाल महादेव वाघमारे हैं, जो भारतीय सेना में असम में तैनात हैं। वाघमारे 4 दिन की छुट्टी पर महाराष्ट्र में अपने गांव आया था। उसने रात साढ़े 8 बजे रामटेक पुलिस थाना क्षेत्र में लोगों को टक्कर मारी, जिसके बाद लोगों ने उसे पीट दिया।
रिपोर्ट के मुताबिक, सुरदेवी गांव निवासी वाघमारे रविवार को नगरधन में साईं मंदिर और दुर्गा चौक से होकर जा रहा था। तभी उसकी गाड़ी अनियंत्रित हो गई और 30 पैदल राहगीरों को टक्कर मारते हुए हनुमान मंदिर के पास पेड़ से टकरा गई और सड़क किनारे खाई में गिर गई। लोगों ने वाघमारे को कार से निकाला और खूब पीटा, जिसके बाद वह लहुलूहान हो गया। लोगों ने बताया कि वाघामरे काफी नशे में था।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। उन्होंने वाघमारे को हिरासत में ले लिया है। लोगों ने वाघमारे को काफी पीटा है, जिसके चलते उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए उप-विभागीय तहसील चिकित्सा अस्पताल रामटेक ले जाया गया है। कार की टक्कर से घायल भी अस्पताल में भर्ती हैं। हालांकि, सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अन्य ख़बरें

बिजली विभाग की लापहरवाही  किसानों को परेशानी का

Newsdesk

पवारी/पोवारी पाठशाला की वेबसाइट का भव्य विमोचन, पवारी भाषा संरक्षण को मिलेगा नया डिजिटल आयाम

Newsdesk

अनूपपुर फ्लाईओवर को मिली रफ्तार, जमीन विवाद सुलझा; अब 31 दिसंबर तक पूरा होगा निर्माण

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading