October 31, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जबलपुर – स्कूटर चोरी कर गौर में घूम रहा था युवक, पुलिस ने पकड़ा

Jabalpur News Today। जिले में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना बरेला पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने एक इलेक्ट्रिक चेतक स्कूटर चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से स्कूटर बरामद की है।

3 अगस्त को हुई थी स्कूटर चोरी
पुलिस के अनुसार, बरेला निवासी अजय तिवारी (60 वर्ष) ने थाना बरेला में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वे अम्बे होटल गौर तिराहा पर मिठाई लेने गए थे। जल्दबाजी में उन्होंने स्कूटर की चाबी वहीं छोड़ दी थी। कुछ देर बाद लौटने पर स्कूटर गायब मिली। शिकायत पर थाना बरेला में अपराध क्रमांक 494/2025 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

मुखबिर की सूचना से मिली सफलता
तलाश के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक बिना नंबर प्लेट वाली चेतक स्कूटर के साथ गौर क्षेत्र में घूम रहा है। तत्काल दबिश देकर युवक को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम गोविंद अहिरवार (25 वर्ष), निवासी फेस 02 तिलहरी, थाना गोराबाजार बताया। उसने चोरी की बात कबूल करते हुए बताया कि स्कूटर उसने अम्बे होटल के पास से चोरी की थी।

बरामद हुई स्कूटर, आरोपी जेल भेजा गया
पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी गई स्कूटर (एमपी 20 जेडटी 5454) बरामद कर ली है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

अन्य ख़बरें

नाली सफाई बनी आफत, तीन दिन से सड़क पर पड़ा मलबा फैला रहा दुर्गंध

Newsdesk

जबलपुर में आईटी और औद्योगिक विकास की संभावनाएं तलाशने पहुंचे मुख्य सचिव वर्णवाल

Newsdesk

मुख्यमंत्री मोहन यादव जी नगरीय क्षेत्र शहपुरा से निकल रहे

Newsdesk

Leave a Comment