31.6 C
Jabalpur
June 14, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

मेडिकल कॉलेज में जुड़े हुए पैदा हुए दो शिशु, जन्म के 48 घंटे में ही दोनों की मौत

मेरठ 08 Aug। एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज में जुड़े हुए पैदा हुए दोनों शिशुओं की मौत हो गई है। शव उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिए गए। मेडिकल कॉलेज के प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग में दुर्लभ जुड़े हुए दो शिशुओं का जन्म हुआ था।
बागपत जिले की पहली बार गर्भवती हुई 24 वर्षीय महिला ने इन बच्चों को जन्म दिया था। दोनों भ्रूणों की वक्ष एवं उदर गुहा संयुक्त थी। उनके यकृत और हृदय जैसे आंतरिक अंग साझा थे। बुधवार को बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. नवरत्न ने बताया कि दोनों शिशुओं की मृत्यु हो गई है। इस तरह जुड़े हुए शिशु होना अत्यंत दुर्लभ है। लगभग एक लाख में से केवल एक मामला ऐसा होता है।
अधिकांश संयुक्त जुड़वा शिशु मृत जन्म लेते हैं या जन्म के तुरंत बाद जीवित नहीं रह पाते। जो जीवित रहते हैं, वे प्रायः शरीर के किसी हिस्से जैसे छाती, पेट या श्रोणि से जुड़े होते हैं और कभी-कभी आंतरिक अंग भी साझा करते हैं। अगर संभव हो, तो ऐसे जुड़वा बच्चों को शल्य क्रिया द्वारा अलग किया जा सकता है, लेकिन सफलता इस बात पर निर्भर करती है कि वे किस हिस्से से जुड़े हैं और कौन से अंग साझा कर रहे हैं।

अन्य ख़बरें

रामगढ़ में एक कोयला खदान में जहरीली गैस सूंघने से चार लोगों की मौत

Newsdesk

राजनगर-बिजुरी मार्ग का मंत्री दिलीप जायसवाल ने किया भूमि पूजन, वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी

Newsdesk

सहायक प्राध्यापक (भूगोल) पद पर चयनित होने पर आकाश सोनी का हुआ सम्मान, क्षेत्र में खुशी की लहर

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading