बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के रामचंद्रपुर थाना क्षेत्र में लकड़ी लेने जंगल गई एक विवाहिता से पड़ोसी द्वारा दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया। पीड़िता किसी तरह मौके से भागकर घर पहुंची और पति व परिजनों को घटनाक्रम बताया। आरोप है कि आरोपी ने उसे पुलिस में शिकायत न करने की धमकी भी दी थी।
सूचना मिलने पर पुलिस हरकत में आई और मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता के बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले की निष्पक्ष जांच करते हुए कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


