26.5 C
Jabalpur
September 20, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जौनपुर – थाने में जन्माष्टमी पर चल रहे थे अश्लील डांस,वीडियो वायरल होने पर थाना प्रभारी निलंबित

jabalpur latest news today

जौनपुर जिले के बदलापुर कोतवाली परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी जैसे पवित्र अवसर पर अश्लील डांस का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में बार डांसर ‘मुझे नौलखा मंगा दे ओ सैंया दीवाने’ जैसे फूहड़ गानों पर थिरकती नजर आ रही हैं। इस कार्यक्रम में स्थानीय लोगों की भी मौजूदगी रही। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस विभाग की छवि पर सवाल उठने लगे हैं और सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना हो रही है।

दैनिक भास्कर की एक रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर प्रदेश के डीजीपी राजीव कृष्ण ने पहले ही आदेश जारी कर रखा था कि जन्माष्टमी पर किसी भी प्रकार का अशोभनीय नृत्य या फूहड़ कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा। बावजूद इसके, पुलिस थाने में ही ऐसे कार्यक्रम का आयोजन होने से लोग हैरान हैं।

थाना प्रभारी का बचाव
बदलापुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार पांडेय का कहना है कि जन्माष्टमी उत्सव के दौरान वे पूजा-पाठ के कार्यक्रम में व्यस्त थे। इस बीच किसी ने गाने बजाकर डांस करवा दिया। लेकिन इस स्पष्टीकरण से स्थानीय लोगों का गुस्सा शांत नहीं हुआ।

एसपी ने की त्वरित कार्रवाई
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक जौनपुर अजय कुमार सिंह ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बदलापुर कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार पांडेय को निलंबित कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। जांच की जिम्मेदारी अपर पुलिस अधीक्षक नगर को सौंपी गई है, जो पूरे प्रकरण की गहन जांच करेंगे और अन्य जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका भी देखेंगे।

डीजीपी का आदेश और अवहेलना
दरअसल, 6 अगस्त को डीजीपी राजीव कृष्ण ने स्पष्ट निर्देश दिए थे कि जन्माष्टमी पर पुलिस कर्मचारियों से किसी प्रकार का चंदा न लिया जाए और न ही अश्लील नृत्य या फूहड़ कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। एसपी ने भी थाना प्रभारियों को यही आदेश दोहराए थे। इसके बावजूद बदलापुर थाना परिसर में बार डांसर्स को मंच मिल गया।

अन्य ख़बरें

केतन अग्रवाल हत्याकांड: 5053 पन्नों की चार्जशीट में साजिश का पूरा ब्योरा

Newsdesk

माँ कर्मा देवी चौक का भव्य लोकार्पण, साहू समाज ने जताया गौरव और सम्मान

Newsdesk

डूब क्षेत्र से महज 20 फीट दूरी पर बन रहा स्कूल भवन, हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading