20.7 C
Jabalpur
October 24, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

कर्नाटक में लिव-इन पार्टनर ने महिला को किया आग के हवाले, जलने से हुई मौत

बेंगलुरु,03 सितंबर। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक व्यक्ति ने अपने अलग हुए लिव-इन पार्टनर को दिनदहाड़े जि़ंदा आग के हवाले कर दिया. गंभीर रूप से झुलसी महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई. यह भयावह घटना 30 अगस्त को बेंगलुरु के इलेक्ट्रॉनिक सिटी के पास हुई. मृतक महिला की पहचान 35 वर्षीय वनजाक्षी के रूप में हुई है. ख़बरों के अनुसार, आरोपी ने तीखी बहस के बाद गुस्से में महिला पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी. आरोपी की पहचान 52 वर्षीय वि_ल के रूप में हुई है, जो एक कैब ड्राइवर है. घटना के 24 घंटे के भीतर हुलिमावु पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. डीसीपी नारायण एम ने बताया, हमने 24 घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. इस दौरान एक राहगीर ने महिला को बचाने की कोशिश की, लेकिन आग ज्यादा भड़क चुकी थी, राहगीर भी मामूली रूप से झूलस गया.
30 अगस्त को, होम्मेदेवनहल्ली के पास एक ट्रैफिक सिग्नल पर वि_ल ने पीडि़ता की कार को रोका. वहां वो पांच लीटर के केन में पेट्रोल लेकर आया और कार पर डाल दिया. इस दौरान वनजाक्षी, मरिअप्पा (स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता) और ड्राइवर ने भागने की कोशिश की, लेकिन वि_ल ने महिला का पीछा करते हुए उस पर और पेट्रोल डाल दिया और आग लगा दी. एक राहगीर ने वनजाक्षी को बचाने की कोशिश की और कपड़े से आग बुझाई, जिससे वह मामूली रूप से झुलस गया. वनजाक्षी को पहले विक्टोरिया अस्पताल और फिर सेंट जॉन्स अस्पताल ले जाया गया, लेकिन 60त्न से अधिक जलने के कारण उनकी मौत हो गई. आरोपी वि_ल भी आग की चपेट में आने से घायल हो गया है, फि़लहाल वह पुलिस की हिरासत में है.
रिपोर्ट के अनुसार, वनजाक्षी और वि_ल लगभग पांच सालों से लिव-इन रिलेशनशिप में थे. दोनों की पूर्व शादियां टूट चुकी थीं. वि_ल का शराब पीने और हिंसात्मक व्यवहार का इतिहास है. हाल ही में, वनजाक्षी ने यह रिश्ता खत्म कर दिया था और मरिअप्पा के साथ नज़दीकियां बढ़ा ली थीं, जिससे वि_ल नाराज़ था.
आरोपी वि_ल के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस आगे की जांच कर रही है.

अन्य ख़बरें

गोपालगंज में जनविश्वास शिविर आयोजित, विधायक और कलेक्टर ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

Newsdesk

आर.आई. श्याम सेठ और सरोज डोंगरे की खुली लापरवाही! बरघाट सीमांकन में लीपा पोती

Newsdesk

अनूपपुर जंक्शन पर रेल जनसंवाद बना फोटो सेशन! जनता गायब,अधिकारी-कर्मचारी ही करते रहे संवाद एडीआरएम

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading