24.5 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जबलपुर – ललपुर में विदेशी घुसपैठ का आरोप: ग्रामीणों ने दी शिकायत, 200 से ज्यादा लोगों पर आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त होने का आरोप

Jabalpur News Today। ललपुर क्षेत्र में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी और रोहिंग्या मुसलमानों के खिलाफ ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया है। ग्रामीणों का आरोप है कि इनकी संख्या पिछले कुछ वर्षों में 200 से अधिक हो चुकी है और ये चोरी, लूटपाट और अन्य आपराधिक गतिविधियों में लिप्त हैं।

ग्रामीणों द्वारा ग्वारीघाट थाने में दी गई लिखित शिकायत में कहा गया है कि ये लोग दिन में भीख मांगने और रेकी करने का काम करते हैं, जबकि रात में चोरी की वारदातों को अंजाम देते हैं। विरोध करने पर ये झगड़े पर उतारू हो जाते हैं और महिलाओं को आगे कर देते हैं। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि इनके पास हथियारों का भी जखीरा मौजूद है।

ग्रामीणों ने साफ-सफाई की अनदेखी पर भी गंभीर आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि ये लोग सड़कों पर मांस के टुकड़े, मुर्गियों के पंख और गंदगी फैला देते हैं, जिससे आवारा कुत्तों का जमावड़ा लगता है और रात में लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। इतना ही नहीं, नर्मदा घाट पर गंदगी फैलाने और पालतू मवेशियों की चोरी कर उनका वध करने के भी आरोप सामने आए हैं।

बजरंग दल के जिला संगठन मंत्री सुमित यादव ने बताया कि ग्रामीणों के साथ मिलकर उन्होंने थाने में ज्ञापन सौंपा है और मामले की तत्काल जांच की मांग की है।

ग्वारीघाट थाना प्रभारी सुभाष चंद्र बघेल ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस ने आवेदन स्वीकार कर लिया है और जल्द ही टीम भेजकर मामले की जांच की जाएगी। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अन्य ख़बरें

कुरई में डहरवाल कलार समाज की प्रांतीय बैठक संपन्न

Newsdesk

*राज्य स्तरीय कलारिपयट्टू प्रतियोगिता में सिवनी के खिलाड़ियों ने जीते पांच पदक

Newsdesk

श्रद्धा, उल्लास और भक्ति के साथ मनाया शरदोत्सव, डांडिया-गरबा में झूमे भक्तजन

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading