August 29, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

बिहार में कोराना के 21 नए मरीज, कुल संख्या 503 तक पहुंची

पटना, 3 मई| बिहार में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। राज्य के विभिन्न जिलों में रविवार को 21 लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई, जिससे संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 503 तक पहुंच गई। शिवहर जिले में भी रविवार को एक पॉजिटिव मरीज मिला, जिससे राज्य में कोरोना प्रभावित जिलों की संख्या 31 हो गई।

राज्य स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि रविवार को राज्य के विभिन्न जिलों के रहने वाले 21 लोगों के कोविड-19 से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, जिससे राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या 503 पहुंच गई है।

उन्होंने बताया कि रविवार को भागलपुर में 6, पश्चिमी चंपारण में 5, पूर्वी चंपारण में 4, बक्सर में 3, कैमूर, सीवान और शिवहर में एक-एक नया मामला सामने आया।

राज्य में अब तक 27,738 से ज्यादा नमूनों की जांच हो चुकी है। इस बीच, राज्य के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने ट्वीट कर बताया कि राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से रविवार को 20 और कोरोना पॉजिटिव मरीज इलाज के बाद स्वस्थ होकर घर लौट गए, जिससे अभी तक कुल स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या 127 हो गई है। राज्य में संक्रमित लोगों में से चार की मौत हो चुकी है।

बिहार में कोरोनावायरस संक्रमण से प्रभावित 31 जिलों में सबसे अधिक 95 मामले मुंगेर जिले में सामने आए हैं, जबकि पटना में 44, बक्सर में 56, नालंदा में 36, रोहतास में 52 और सीवान में 31 मामले सामने आए हैं।

इसके अलावा कैमूर में 28, गोपालगंज में 18, बेगूसराय में 11, भोजपुर में 18, औरंगाबाद में 8, गया में 6, भागलपुर में 11, पश्चिमी चंपारण में 10, पूर्वी चंपारण में 9, मधुबनी 18, सारण में 7, दरभंगा व कटिहार में 5-5, सीतामढ़ी 6, लखीसराय, अरवल, नवादा और जहानाबाद में 4-4, बांका व वैशाली में 3-3, मधेपुरा व अररिया में 2-2, पूर्णिया, शेखपुरा और शिवहर में एक-एक मामला सामने आया है।

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सचिव अनुपम कुमार ने बताया कि लोगों को हर स्तर पर राहत देने के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आपदा राहत केंद्रों की संख्या 201 हो गई है। इन केंद्रों से 60 हजार लोग लाभान्वित हो रहे हैं। अब स्कूल (पंचायत) स्तर पर 1,353 क्वारंटाइन केंद्र कार्यरत हैं, जिनमें 13,600 से ज्यादा लोग रह रहे हैं। इन सभी लोगों को गुणवत्तापूर्ण भोजन, आवासन एवं चिकित्सकीय जांच की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

अन्य ख़बरें

‘कृष्ण चेतना’ विश्व को एकजुट कर सकती है : आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत

Newsdesk

प्रधानमंत्री मोदी का राष्ट्रपति मिर्जियोयेव के निमंत्रण पर उज्बेकिस्तान का दौरा

Newsdesk

हॉकी के जादूगर ‘पद्म भूषण’ मेजर ध्यानचंद की जयंती पर सीएम योगी सहित कई मुख्यमंत्रियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading