27.5 C
Jabalpur
September 21, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जबलपुर : रिश्वतखोरी में महिला क्लर्क गिरफ्तार, लोकायुक्त की बड़ी कार्यवाही

Jabalpur news today। भ्रष्टाचार पर शिकंजा कसते हुए जबलपुर लोकायुक्त पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई की। असिस्टेंट रजिस्ट्रार फर्म्स एवं संस्थाएं जबलपुर संभाग कार्यालय में पदस्थ महिला क्लर्क प्रीति ठाकुर (सहायक ग्रेड-2) को 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।

रजिस्ट्रेशन कराने के नाम पर मांगी रिश्वत
ग्राम कौड़िया, तहसील स्लीमनाबाद, जिला कटनी निवासी शिवप्रसाद कुशवाहा ने लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी थी कि उन्होंने परमलोक धाम आश्रम सेवा समिति के रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन किया है। इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के एवज में महिला क्लर्क ने ₹5000 की रिश्वत की मांग की।

जाल बिछाकर पकड़ा गया आरोपी
शिकायत की गंभीरता को देखते हुए लोकायुक्त पुलिस ने पहले सत्यापन कराया। आरोप सही पाए जाने के बाद 15 सितंबर को टीम ने जाल बिछाया और आरोपी क्लर्क को रिश्वत की राशि लेते ही रंगे हाथ पकड़ लिया।

धारा 7 और 13 के तहत मामला दर्ज
लोकायुक्त ने आरोपी महिला क्लर्क के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधन 2018) की धारा 7, 13(1)(B), 13(2) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।

लोकायुक्त का ट्रैप दल रहा मौजूद
कार्रवाई के दौरान उप पुलिस अधीक्षक नीतू त्रिपाठी, निरीक्षक रेखा प्रजापति, निरीक्षक बी.एस. नरवरिया सहित लोकायुक्त का ट्रैप दल मौके पर मौजूद रहा।

अन्य ख़बरें

मुंबई में गणेशोत्सव के सातवें दिन 6,436 गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, कोई अप्रिय घटना नहीं

Newsdesk

जनेकृविवि के इमलिया फॉर्म में वानिकी विभाग द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम

Newsdesk

70वीं राज्य शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आज होगा शुभारंभ

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading