19.3 C
Jabalpur
October 24, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

दिशा पाटनी के घर फायरिंग मामले में दिल्ली पुलिस ने दो नाबालिगों को हिरासत में लिया

नई दिल्ली, 19 सितंबर। अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग मामले में दिल्ली पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो नाबालिग आरोपियों को हिरासत में लिया है। इस मामले में पहले ही दो शूटरों का एनकाउंटर किया जा चुका है। दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश पुलिस की टीमों ने संयुक्त ऑपरेशन में शूटरों को मार गिराया था।

जानकारी सामने आई है कि पकड़े गए दो नाबालिग आरोपी कथित तौर पर दिशा पाटनी के उत्तर प्रदेश के बरेली स्थित आवास पर फायरिंग की घटना में शामिल थे। इन आरोपियों से पूछताछ के दौरान फायरिंग केस में दिल्ली पुलिस को कई अहम सुराग मिल सकते हैं। यह मामला 12 सितंबर का है, जब बरेली के सिविल लाइंस इलाके में दिशा पाटनी के घर पर तड़के करीब 3.45 बजे गोलीबारी हुई थी।

उस समय अभिनेत्री के पिता, रिटायर्ड सीओ जगदीश सिंह पाटनी, उनकी मां और बड़ी बहन खुशबू घर पर मौजूद थीं। इस घटना में किसी को नुकसान नहीं हुआ, लेकिन गोलीबारी से इलाके में हड़कंप मच गया था। घटना के तुरंत बाद गोल्डी बरार गैंग की तरफ से एक कथित सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए हमले की जिम्मेदारी ली गई, जिसके स्क्रीनशॉट वायरल हुए।

खुफिया सूचनाओं के आधार पर, उत्तर प्रदेश एसटीएफ की नोएडा टीम, हरियाणा पुलिस और दिल्ली पुलिस की एक संयुक्त टीम ने दो संदिग्धों का गाजियाबाद में पता लगाया। दोनों आरोपी बुधवार को गाजियाबाद में पुलिस मुठभेड़ में मारे गए। बताया जाता है कि रोहतक निवासी रविंद्र और सोनीपत निवासी अरुण का गोल्डी बरार गैंग से कनेक्शन था।

अधिकारियों के अनुसार, जब टीम ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो दोनों ने गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी गोलीबारी में दोनों आरोपी गंभीर रूप से घायल हो गए। रिपोर्ट्स के अनुसार, उनके हथियार छीन लिए गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

अन्य ख़बरें

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

सिंटा के भीतर बदलाव की शुरुआत, नए नेतृत्व ने जवाबदेही को बनाया प्राथमिकता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading