23.2 C
Jabalpur
September 21, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जबलपुर – दमोह नाका–मदन महल फ्लाईओवर पर स्विफ्ट और तूफान की भिड़ंत

Jabalpur News Today। शहर के नए दमोह नाका–मदन महल फ्लाईओवर पर हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है। शनिवार दोपहर रानीताल चौक के ऊपर एक स्विफ्ट कार और तूफान वाहन में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्विफ्ट कार तेज रफ्तार में रॉन्ग साइड से आ रही थी, वहीं दूसरी ओर तूफान वाहन भी गति में था। अचानक दोनों आमने-सामने आ गए और जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद कुछ देर के लिए फ्लाईओवर पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गनीमत रही कि दुर्घटना में कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ।

सूचना मिलते ही मदन महल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को किनारे लगवाकर यातायात सुचारू कराया और मामले की जांच शुरू कर दी। लगातार हो रहे हादसों से स्थानीय लोगों ने फ्लाईओवर पर कड़े यातायात नियम लागू करने और रॉन्ग साइड चलने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है

अन्य ख़बरें

जनेकृविवि के इमलिया फॉर्म में वानिकी विभाग द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम

Newsdesk

70वीं राज्य शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आज होगा शुभारंभ

Newsdesk

लाला लाजपत राय वार्ड की बदहाल सड़कों और गंदगी को लेकर कांग्रेस का जन जागरण आंदोलन

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading