September 16, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जबलपुर के एएसआई को करेली में कार से कुचलने की कोशिश

Jabalpur News Today। नरसिंहपुर जिले के करेली में जबलपुर के एएसआई लालसिंह सेन पर जानलेवा हमला हुआ। चरगवां थाने में पदस्थ एएसआई अपने बेटे अमित और साले के साथ मोटरसाइकिल से करेली स्थित घर लौट रहे थे, तभी गुरु द्वारा के पास एक इनोवा कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर से तीनों सड़क पर गिरकर कुछ दूरी तक घिसट गए। बताया गया कि कार चालक ने रिवर्स लेकर दोबारा कुचलने की कोशिश भी की, लेकिन मौके पर मौजूद लोगों के शोर मचाने पर वह गाली-गलौज करते हुए फरार हो गया।

स्थानीय लोगों ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया और सूचना मिलने पर करेली पुलिस मौके पर पहुंची। एएसआई लालसिंह सेन ने बताया कि कार चालक कुणाल है, जिसे वे पहले से जानते हैं, हालांकि उनके बीच किसी प्रकार की रंजिश नहीं थी। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें पूरी वारदात कैद है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी कुणाल के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है

अन्य ख़बरें

जबलपुर स्टेशन पर 12 पैंट्रीकारों की जांच, तीन में अनियमितता पर ₹60 हजार जुर्माना, बिरयानी-सब्जी के नमूने लैब भेजे

Newsdesk

यूपी में पंचायत सहायकों को मिलेंगे 9000 रुपए महीना, वापस होंगे मुकदमे, हटाए गए सहायक होंगे बहाल: राजभर

Newsdesk

मुंबई में खाने-पीने की जगहों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, चार लाइसेंस सस्पेंड, पुणे डिवीजन में भी प्रतिष्ठानों पर गिरी गाज

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading