July 28, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

नोएडा : पार्किंग विवाद में युवक को कार से मारी टक्कर, गंभीर रूप से घायल

नोएडा: पार्किंग विवाद में युवक को कार से मारी टक्कर, गंभीर रूप से घायल

नोएडा, 14 अक्टूबर। नोएडा के सेक्टर-122 के पर्थला खंजरपुर इलाके में कार पार्किंग को लेकर हुआ मामूली विवाद रविवार रात एक गंभीर घटना में बदल गया। घर के बाहर गाड़ी खड़ी करने का विरोध करना एक युवक को इतना भारी पड़ा कि आरोपी ने गाड़ी चढ़ाकर उसे टक्कर मार दी, जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पूरा घटनाक्रम घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी वाहन को जब्त कर लिया है और दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया है। घायल युवक की पहचान समय यादव पुत्र जयपाल यादव, निवासी पर्थला खंजरपुर, थाना सेक्टर-113 के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, समय यादव ने आरोपियों को अपने घर के बाहर कार खड़ी करने से मना किया था। इसी बात पर विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आरोपी युवक ने अपनी कार तेज रफ्तार से चला दी और सीधे समय यादव को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही समय यादव सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना के बाद थाना सेक्टर-113 पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, इस प्रकरण में दूसरा पक्ष प्रिंस यादव पुत्र उमेश चंद यादव, निवासी 14जी एवेन्यू, गौर सिटी-2, थाना बिसरख बताया जा रहा है। थाना पुलिस ने दोनों पक्षों से जुड़े दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया है और आरोपी कार को भी सीज कर लिया गया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। गौरतलब है कि पार्किंग विवाद नोएडा और ग्रेटर नोएडा जैसे घनी आबादी वाले इलाकों में अक्सर देखने को मिलते हैं और वे जल्दी ही हिंसक रूप ले लेते हैं।

अन्य ख़बरें

गरिमा अभियान की बड़ी कार्रवाई: जबलपुर में भ्रूण लिंग परीक्षण गिरोह का भंडाफोड़, दो डायग्नोस्टिक सेंटर सील

Newsdesk

शहर को सुगम और स्वच्छ बनाने के लिए चला विशेष अभियान

Newsdesk

महापौर और विधायक रोहाणी के बीच विकास कार्यों पर हुई सकारात्मक चर्चा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading