37.3 C
Jabalpur
June 22, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

उप्र में कोरोना मरीजों की संख्या अब 2,645

लखनऊ, 4 मई| उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस का संक्रमण की लगातार बढ़ता जा रहा है। रविवार शाम तक प्रदेश में 139 नए पॉजिटिव मरीज पाए गए। प्रदेश में कोराना से अब तक 43 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में कुल संक्रमित लोगों का आंकड़ा 2645 पहुंच गया है। कोरोना अब प्रदेश के 64 जिलों में अपने पांव पसार चुका है। संक्रामक रोग विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ़ विकासेंदु अग्रवाल ने बताया कि प्रदेश के आगरा में अब तक 596, लखनऊ में 226, गाजियाबाद में 82, नोएडा में 168, लखीमपुर खीरी में 4, कानपुर में 256, पीलीभीत में 3, मुरादाबाद में 115, वाराणसी में 64, शामली में 27, जौनपुर में 8, बागपत में 17, मेरठ में 114, बरेली में 10, बुलंदशहर में 55, बस्ती में 32, हापुड़ में 34, गाजीपुर में 6, आजमगढ़ में 8, फिरोजाबाद में 147, हरदोई में 2, प्रतापगढ़ में 10, सहारनपुर में 202, शाहजहांपुर में 1, बांदा में 7, महाराजगंज में 7, हाथरस में 7, मिर्जापुर में 3, रायबरेली में 44 में संक्रमित हैं।

इसी तरह औरैया में 12, बाराबंकी में 2, कौशांबी में 2, बिजनौर में 34, सीतापुर में 20, प्रयागराज में 10, मथुरा में 27, बदायूं में 16, रामपुर में 25, मुजफ्फरनगर में 24, अमरोहा में 30, भदोही में 2, इटावा में 3, कासगंज में 2, संभल में 21, उन्नाव में 3, कन्नौज में 7, संत कबीर नगर में 25, मैनपुरी में 7, गोंडा में 3, मऊ में 1, एटा में 11, सुल्तानपुर में 3, अलीगढ़ में 42, श्रवास्ती में 6, बहराइच में 14, बलरामपुर में 1, अयोध्या में 1, जलौन में 5, झांसी में 9, गोरखपुर में 3, कानपुर देहात में 1, सिद्धार्थ नगर में 4, देवरिया में 2 और महोबा में 2 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

प्रदेश में कोरोना संक्रमण से अब तक 43 लोगों की मौत हो चुकी है। अभी तक 754 लोग स्वास्थ्य होकर घर जा चुके हैं।

अपर मुख्य सचिव (गृह) अवनीश अवस्थी ने कहा कि निगरानी में 2 लाख 42 हजार लोगों को रखा गया है। आइसोलेशन में 1904 और क्वारंटीन में 11,518 लोगों को रखा गया है। प्रदेश में आइसोलेशन बेडों की संख्या 37,919 और क्वारंटीन बेडों की संख्या अब 21773 हो गई है। जबकि 1200 से अधिक वेंटिलेटर बेड उपलब्ध हैं।

उन्होंने बताया कि एल-1 में 155, एल-2 में 69 और एल-3 में 19 अस्पताल हो गए हैं।

अन्य ख़बरें

लॉन्च के 5 महीने के भीतर आधार ऐप के डाउनलोड 3.1 करोड़ के पार, 40 लाख लोगों ने मोबाइल नंबर किया अपडेट

Newsdesk

मोबाइल चोर गिरोह का भंडाफोड़; 100 सील पैक स्मार्टफोन बरामद, तीन गिरफ्तार

Newsdesk

भारत दुनिया को दे रहा अनोखे और बेजोड़ आर्थिक अवसर: पीयूष गोयल

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading