April 7, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

बिहार: मधुबनी में चाकूबाजी की घटना में दो की मौत, दो अन्य घायल

मधुबनी, 27 दिसंबर । बिहार के मधुबनी जिले के नगर थाना क्षेत्र में एक शख्स द्वारा अंधाधुंध चाकूबाजी की घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस अब घटना की जांच कर रही है। 

पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि यह घटना नगर थाना क्षेत्र के लहेरियागंज मुसहरी दलित टोला में हुई। आरोप है कि नशे की हालत में बदमाश ने दलित टोला के लोगों पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया, जिसमें रविवार की देर रात दो लोगों की मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, स्थानीय लोगों ने बताया कि एक व्यक्ति नशे की हालत में रविवार की रात करीब 11 बजे दलित मोहल्ला पहुंचा और ताबड़तोड़ चाकू से हमला करने लगा। जो लोग बचाने भी आए, उन पर चाकू से हमला कर दिया गया। इस घटना में चार लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी चार लोगों को स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (डीएमसीएच) रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के क्रम में देर रात दो लोगों की मौत हो गई।

मृतकों की पहचान दीपक सदाय (15) और रामबाबू सदाय (20) के रूप में की गई है, जबकि दो अन्य घायलों का इलाज अभी भी अस्पताल में चल रहा है। घायलों में से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने दावा किया है कि आरोपी की पहचान कर ली गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। घटना के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

अन्य ख़बरें

बिजली चोर पहुँचा जेल
रिमांड कोर्ट से नहीं हुई बेल

Newsdesk

जबलपुर में बिना नंबर और काली फिल्म वाली गाड़ियों पर सवाल, नागरिक ने ट्रैफिक व्यवस्था पर उठाई चिंता

Newsdesk

कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा गुमशुदा 15 वर्षीय नाबालिग बालिका को सुरक्षित दस्तयाब कर परिजनों को किया सुपुर्द

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading