22.8 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

उत्तराखंड के अल्मोड़ा में खाई में गिरी बस; 6 लोगों की मौत, सीएम धामी ने जताया दुख

अल्मोड़ा, 30 दिसंबर। उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। भिकियासैंण-विनायक मोटर मार्ग पर भिकियासैंण से रामनगर जा रही एक बस गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक, बस रामनगर के लिए रवाना हुई थी। बस में कुल 18 से यात्री सवार बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की टीमें मौके पर पहुंच गईं। स्थानीय लोग रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे हुए हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर हुख जताया है।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “जनपद अल्मोड़ा में भिकियासैंण से रामनगर जा रही बस के भिकियासैंण-विनायक मोटर मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है, जिसमें यात्रियों के हताहत होने की सूचना है। यह घटना अत्यंत पीड़ादायक और हृदयविदारक है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगतों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति दें।”

उन्होंने आगे कहा, “हादसे में घायल यात्रियों को जिला प्रशासन द्वारा त्वरित रूप से नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है। गंभीर रूप से घायलों को बेहतर उपचार हेतु उच्च चिकित्सा केंद्रों में रेफर किया गया है। इस पूरे प्रकरण की सतत निगरानी की जा रही है और स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों से निरंतर संपर्क में हूं। ईश्वर से सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।”

अन्य ख़बरें

पापोरी हर्ष की ‘द जुगनी स्टोरी’ ने गुरुग्राम की शाम को संगीत और यादों के जश्न में बदला

Newsdesk

आंध्र प्रदेश में सड़क निर्माण के दौरान विस्फोट, चालक समेत पांच लोगों की मौत

Newsdesk

जेडीयू ने अनंत सिंह और नीलम देवी को 6 साल के लिए किया निष्कासित, पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading