June 24, 2026
सी टाइम्स
जीवनशैली

डा.अमिता सक्सेना से साक्षात्कार

• आपका जन्म कहाँ हुआ और बचपन कहाँ बीता ??
उत्तर – मेरा जन्म जबलपुर में ही हुआ एवं बचपन भी यहीं बीता|

• आपके परिवार के विषय में कुछ बताइए ??
उत्तर – मेरा विवाह भी जबलपुर में ही हुआ, ससुरजी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के डीन रहें| पति डॉ राजीव सक्सेना शहर के जाने – माने चर्म रोग विशेषज्ञ हैं| बड़ा बेटा चर्म रोग में MD एवं छोटा बेटा MBBS की पढाई कर रहा है |

• आपके स्कूल एवं कॉलेज की शिक्षा के विषय में कुछ बताइए ??
उत्तर – मेरी स्कूल की शिक्षा जबलपुर के महारानी लक्ष्मी बाई स्कूल से पूरी हुई एवं कॉलेज नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज जबलपुर से हुई| मैं स्त्री रोग विशेषज्ञ हूँ एवं मार्बल सिटी अस्पताल में वरिष्ठ चिकित्सक के पद पर कार्यरत हूँ |

• आपके शौक क्या है ??
उत्तर – चिकित्सकीय शिक्षा के अलावा मैंने कत्थक नृत्य में MA किया है तो नृत्य संगीत तो मेरा बचपन का शौक रहा है| इसके साथ आध्यत्मिक साहित्य का अध्ययन एवं उसके गूढ़ रहस्यों को जानने में मेरी विशेष रूचि है |

• चिकित्सकीय कार्य भी एक समाज सेवा है परन्तु इससे प्रथक भी आप कुछ सामाजिक या जनजागृति का कार्य करती है क्या ??
उत्तर – मैं पिछले १० सालों में गर्भ संस्कार के विज्ञान एवं अध्यात्म पर जनजागरूकता एवं अनुसंधान का कार्य कर रही हूँ|

• इस कार्य की प्रेरणा कैसे मिली ??
उत्तर – मेरे गुरुदेव परम पूज्य श्रीराम शर्मा आचार्य जी का साहित्य एवं कृपा ही हमेशा हर कार्य में प्रेरणा का कार्य करती रही |

• सुना है इस विषय पर आपने कुछ पुस्तकें भी लिखी है ??
उत्तर – हाँ , मेरे गुरु की प्रेरणा से मैंने हिंदी में “स्वस्थ,सुंदर ,बुद्धिमान एवं संस्कारवान शिशु को जन्म कैसे दें ” एवं इसलिए मैंने “DESIGHN YOUR DREAM BABY IN WOMB”लिखी है एवं न्यूनतम मूल्य पर उपलब्ध की है |

• महिलाओं के लिए इस फ़ील्ड में क्या स्कोप है ??
उत्तर – आज के समय में इस विषय की जागरूकता बहुत बढ़ गई है | रानी दुर्गावती विश्वविध्यालय में इस पर सर्टिफिकेट कोर्स भी जल्दी ही प्रारंभ होने वाला है – जो महिलाओं को स्वरोजगार दिलाने में सहायक होगा |

• क्या-क्या कठिनाई इस रास्ते में आई ??
उत्तर – कठिनाई आई भी होगी तो महसूस नहीं हुई, गुरुकृपा से प्रेरणा, सहायता, मार्ग एवं कितना गया एवं कार्य आगे बढ़ता गया |

• अपने कार्य का लेखा-जोखा एवं विवरण आप किस तरह से देखती है ??
उत्तर – एक महिला होने के नाते- पारिवारिक , सामाजिक , व्यवासिक जो भी जिम्मेदारी एवं रोल ईश्वर ने दिया उसे पूरी कुशलता से निभाने की कोशिश की एवं उसमे सफल भी रही ।

• क्या – क्या अनुभव मिले आपको ?? उत्तर – अनुभव तो बहुत अच्छे – अच्छे मिले बस समझ लीजिये आनंद -आनंद-आनंद |

• ऐसी कोई घटना जो आपको याद रह गी हो ??
उत्तर – जब गर्भ संस्कार पर पुस्तक लिखी (ऐसा व्यक्ति जिसने कभी एक पन्ना भी साहित्य का ना लिखा हो उसे किसी ने कैसे सहायता कर पुस्तक लिखवाली – ईश्वरीय शक्ति पर विश्वास हो गया|

• परिवार का सपोर्ट आपको किस तरह मिला ??
उत्तर – बिना परिवार के सपोर्ट के इस स्तर का कार्य संभव नहीं है – मैं अखिल विश्व गायत्री परिवार एवं अपने परिवार की ह्रदय से आभारी हूँ |

अन्य ख़बरें

क्या कम हो रही है आपकी सुनने की क्षमता? शरीर पहले ही देने लगता है ये संकेत

Newsdesk

गर्दन-कंधों की जकड़न दूर करेंगे ये 4 योग मूवमेंट्स, बढ़ेगी ऊर्जा और घटेगा तनाव

Newsdesk

ये रोजमर्रा की आदतें बनाती हैं समय से पहले बूढ़ा,

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading