‘ मुंबई, 13 जनवरीबॉलीवुड अभिनेता विवान शाह हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘इक्कीस’ के शानदार प्रदर्शन के बाद चर्चा में हैं। फिल्म को दर्शकों और आलोचकों दोनों से बेहतरीन प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। साथ ही विवान के अभिनय की भी जमकर तारीफ हो रही है। इस सफलता के बीच उन्होंने अपने पुराने अनुभवों को भी याद किया और बताया कि कैसे उन्होंने फिल्म ‘हैप्पी न्यू ईयर’ के दौरान बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान और कोरियोग्राफर फराह खान के साथ काम किया। उनका मानना है कि यह अनुभव उनके करियर के लिए सीखने वाला और प्रेरणादायक रहा।
“मैंने ‘हैप्पी न्यू ईयर’ में अपनी मेहनत के दम पर शाहरुख खान को प्रभावित किया। मेरी डांस तकनीक या क्षमता इतनी अच्छी नहीं थी कि मैं शाहरुख को प्रभावित कर पाता, लेकिन लगातार मेहनत और कोशिशों ने मुझे शाहरुख की सराहना दिलाई। मुझे अच्छे से याद है कि शाहरुख ने कहा था, ‘तुमने बहुत मेहनत की है और मुझे यह देखकर बहुत खुशी हुई।'” उन्होंने कहा, ”शाहरुख खान खुद एक कड़ी मेहनत करने वाले अभिनेता हैं।
अगर उन्होंने मेरी मेहनत की सराहना की, तो यह मेरे लिए काफी महत्वपूर्ण था। इस अनुभव ने मुझे सिखाया कि केवल टैलेंट ही नहीं, बल्कि लगन और मेहनत भी किसी की सराहना दिला सकती है।” फिल्म ‘इक्कीस’ में अपने अभिनय की तारीफ पाने पर विवान ने कहा, ”मुझे खुशी है कि मैंने अपनी मेहनत और अनुभव को सही दिशा में लगाया है।


