34.3 C
Jabalpur
June 21, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

कोविड-19 : भारत में 42,533 लोग संक्रमित, 1,373 मौतें

नई दिल्ली, 4 मई| भारत में पिछले 24 घंटों में 72 मौतों सहित कोरोनावायरस महामारी के 2 हजार 553 मामले सामने आए हैं, जिसके बाद से देश में सोमवार सुबह तक कोविड-19 से संक्रमित हुए लोगों का आंकड़ा 42,533 पहुंच गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने इस बात की जानकारी दी।

कोरोना महामारी के सामने आए कुल मामलों में से वर्तमान में एक्टिव मामलों की संख्या 29 हजार 453 है। उपचार के बाद पूर्ण रूप से स्वस्थ हुए कुल 11 हजार 706 लोग को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। वहीं, कोविड-19 संक्रमण के चलते एक हजार 373 लोगों की मौत हुई है, जबकि पिछले 24 घंटे में इस अत्यधिक संक्रामक महामारी से कम से कम एक हजार 74 लोग रिकवर हुए हैं।

महाराष्ट्र कोविड-19 संक्रमण के चलते 548 मौतों सहित कुल 12 हजार 974 मामलों के साथ महामारी से सबसे अधिक प्रभावित होने वाला राज्य बना हुआ है। हालांकि, अब तक दो हजार 115 लोग जानलेवा वायरस के प्रकोप से बचकर पूर्ण रूप से स्वस्थ हो चुके हैं।

स्वास्थ मंत्रालय के आंकड़ो के अनुसार, गुजरात 5 हजार 428 और दिल्ली 4 हजार 549 मामलों के साथ क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर है।

जिन अन्य राज्यों में मामलों में तेजी देखी गई है, उनमें उत्तर प्रदेश (2,645), मध्य प्रदेश (2,846), राजस्थान (2,886) और तमिलनाडु (3,023) शामिल हैं।

महाराष्ट्र में सभी राज्यों की तुलना में सबसे अधिक संख्या में मृत्यु हुई। इसके बाद गुजरात में 290, मध्य प्रदेश में 156, राजस्थान में 71 और दिल्ली में 64 मौतें देखने को मिली हैं।

अन्य प्रमुख राज्यों की बात करें, तो आंध्र प्रदेश में 33 मौतों के साथ 1 हजार 583 मामले, बिहार में चार मौतों सहित 503 मामले, हरियाणा में पांच मौतों के साथ 442 मामले, जम्मू एवं कश्मीर में आठ मौतों सहित 701 मामले, कर्नाटक में 25 मौतों के साथ 614 मामले और केरल में चार मौतों सहित 500 मामले सामने आए हैं।

त्रिपुरा, मिजोरम, पुडुचेरी, मणिपुर और अरुणाचल प्रदेश उन राज्यों में शामिल हैं, जिनमें महामारी के 10 से कम मामले दर्ज हुए हैं।

अन्य ख़बरें

करें योग, रहें निरोग’, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मुख्यमंत्रियों ने जनता को दी बधाई

Newsdesk

‘पूरा विश्व और देश एक-दूसरे से जुड़ा रहा, यही योग की ताकत’, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पीएम मोदी का संदेश

Newsdesk

बेंगलुरु-तुमकुरु के बीच बनेगी फोर-ट्रैक रेलवे लाइन, 5-6 महीने में शुरू होगा भूमि अधिग्रहण

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading