35.5 C
Jabalpur
June 20, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

कोविड-19 संक्रमण का वैश्विक आंकड़ा 35 लाख के पार पहुंचा

न्यूयॉर्क, 4 मई| विश्व में कोरोनावायरस महामारी के चलते संक्रमित हुए लोगों की संख्या 35 लाख के पार पहुंच गई है, जबकि कोविड-19 संक्रमण के कारण अब तक दो लाख से अधिक लोगों ने अपनी जान गंवाई है। अमेरिका की जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने इस बात की जानकारी दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) द्वारा रविवार को जारी नवीनतम आंकड़ों के हवाले से कहा, “अमेरिकी स्थानीय समयानुसार (2300 जीएमटी) शाम 7 बजे तक महामारी से वैश्विक तौर पर कुल 35 लाख 2 हजार 126 लोग संक्रमित हुए थे। वहीं, मरने वालों का आंकड़ा 2 लाख 47 हजार 107 रहा।”

कोविड-19 संक्रमण के 11 लाख 56 हजार 924 मामलों और 67 हजार 498 मौतों के साथ अमेरिका महामारी से सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। इसके बाद स्पेन और इटली का स्थान है। यहां क्रमश: 2 लाख 17 हजार 466 और 2 लाख 10 हजार 717 मामले देखने को मिले हैं।

वहीं, 1 लाख 50 हजार से अधिक मामलों वाले अन्य देशों में ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी शामिल हैं।

अन्य ख़बरें

खबर दस

Newsdesk

फीफा वर्ल्ड कप: स्कॉटलैंड को 1-0 से हराकर शीर्ष पर पहुंची मोरक्को, सैबारी ने किया एकमात्र गोल

Newsdesk

महिला टी20 विश्व कप: कप्तान अमेलिया केर का दमदार प्रदर्शन, रोमांचक मुकाबले में न्यूजीलैंड ने आयरलैंड को 4 रनों से हराया

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading