September 16, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर आयोजित किया गया कार्यक्रम
===
शहडोल 24 जनवरी 2026- राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर विधायक श्रीमती मनीषा सिंह की उपस्थिति में जनपद पंचायत सोहागपुर अन्तर्गत ग्राम पंचायत जुगवारी के ग्राम देवरी शिवधाम मेला परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
       कार्यक्रम को सम्बोंधित करते हुए विधायक श्रीमती मनीषा सिंह ने कहा कि बालिका आज हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही है, पुरूष के साथ कंधे से कंधा मिलाकर उत्कृष्ट  कार्य करते हुए अपने गांव, शहर, जिला, प्रदेश एवं देश का नाम रोशन कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बालिकाओं की शिक्षा, कौशल उन्नयन, आत्मरक्षा एवं स्वास्थ्य की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।
  कार्यक्रम में बाल विवाह प्रतिषेध, वन स्टाफ सेंटर, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मिशन वत्सल जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर विधायक ने बाल विवाह नहीं करने की समझाइश देते हुए कहा कि बाल विवाह से बेटियों की शिक्षा, स्वास्थ्य एवं भविष्य पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। उन्होंने उपस्थित जन समूह को बाल विवाह नहीं करने की शपथ भी दिलाई।
कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास से जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री अखिलेश मिश्रा, सहायक संचालक श्रीमती संगीता भगत सहित अन्य गणमान्य नागरिक एवं ग्रामवासी उपस्थित रहें।ho

अन्य ख़बरें

जबलपुर स्टेशन पर 12 पैंट्रीकारों की जांच, तीन में अनियमितता पर ₹60 हजार जुर्माना, बिरयानी-सब्जी के नमूने लैब भेजे

Newsdesk

यूपी में पंचायत सहायकों को मिलेंगे 9000 रुपए महीना, वापस होंगे मुकदमे, हटाए गए सहायक होंगे बहाल: राजभर

Newsdesk

मुंबई में खाने-पीने की जगहों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, चार लाइसेंस सस्पेंड, पुणे डिवीजन में भी प्रतिष्ठानों पर गिरी गाज

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading