April 7, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

’मां नर्मदा जयंती पर डिंडौरी में भव्य ‘निर्झरणी महोत्सव’ का आयोजन’


डिंडौरी : 27 जनवरी, 2026
       मध्य प्रदेश शासन के संस्कृति विभाग एवं जिला प्रशासन डिंडौरी के संयुक्त तत्वावधान में जीवनदायिनी मां नर्मदा के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने हेतु मां नर्मदा जयंती के शुभ अवसर पर ‘निर्झरणी महोत्सव’ का भव्य आयोजन उत्कृष्ट विद्यालय मैदान, जिला डिंडौरी (म.प्र.) में किया गया।

कार्यक्रम में विधायक डिंडौरी श्री ओमकार सिंह मरकाम, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री रुदेश परस्ते, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री चमरू सिंह नेताम, कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया, पुलिस अधीक्षक श्रीमती वाहिनी सिंह, वनमंडल अधिकारी श्री अशोक कुमार सोलंकी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दिव्यांशु चौधरी, अनुविभागीय अधिकारी डिंडौरी सुश्री भारती मेरावी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

महोत्सव के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में संस्कृति विभाग द्वारा आमंत्रित राजस्थान से आए इंडियन आइडल रनर-अप श्री सवाई भट्ट ने अपने मधुर गीतों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं, भोपाल से आईं सुश्री क्षमा मालवीय एवं उनके साथियों द्वारा प्रस्तुत ‘श्रीनर्मदाकल्पवल्ली’ नृत्य-नाटिका ने मां नर्मदा के जीवनदायिनी स्वरूप को प्रभावशाली ढंग से मंचित किया, जिसे उपस्थित दर्शकों ने खूब सराहा।

सम्पूर्ण कार्यक्रम श्रद्धा, संस्कृति और उत्साह से ओत-प्रोत रहा तथा मां नर्मदा के प्रति जनमानस की आस्था और समर्पण को सशक्त रूप से प्रदर्शित करता नजर आया।

अन्य ख़बरें

बिजली चोर पहुँचा जेल
रिमांड कोर्ट से नहीं हुई बेल

Newsdesk

जबलपुर में बिना नंबर और काली फिल्म वाली गाड़ियों पर सवाल, नागरिक ने ट्रैफिक व्यवस्था पर उठाई चिंता

Newsdesk

कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा गुमशुदा 15 वर्षीय नाबालिग बालिका को सुरक्षित दस्तयाब कर परिजनों को किया सुपुर्द

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading