शहडोल 1 फरवरी 2026:- प्राचार्य पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय मऊ ने जानकारी दी है कि पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय मऊ ब्योहारी में कक्षा 9वीं एवं 11वीं में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा 7 फरवरी 2026 को कक्षा नवमी हेतु प्रात: 11:15 बजे से 01:45 बजे तक) एवं कक्षा 11वी में प्रवेश परीक्षा प्रात: 11 बजे से 01:30 बजे तक पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय मऊ ब्योहारी शहडोल एवं शा. उत्कृष्ट उच्च्च मा.वि ब्योहारी में आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रवेश पत्र वेबसाईट https://cbseitms.nic.in/2025/nvsix 9/AdminCard/Admit26Card https://chseitms.nic.in/2025/mvsxi_11/AdminCard/Admit26Card के माध्यम से डाउनलोड किए जा सकते है। अधिक जानकारी एवं अन्य किसी भी प्रकार की सहायता हेतु हेल्पडेस्क नं. 8085257727 पर संपर्क कर सकते हैं।


