2047 के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने वाला बजट- जिलाअध्यक्ष अमिता चपरा जी
मेडिकल के क्षेत्र में ऐतिहासिक बजट — डॉक्टर ए.के श्रीवास्तव जी वरिष्ठ चिकित्स
शहडोल। ‘अटल निलय’ जिला भाजपा कार्यालय में केंद्रीय बजट 2026-27 का हुआ लाइव प्रसारण रविवार को भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विनय केवट में जानकारी देते हुए बताया है कि 1 फरवरी 2026 को 80 वें केंद्रीय बजट प्रस्तुत किया गया शहडोल नगर के जिला भाजपा कार्यालय में केंद्रीय बजट का प्रसारण भाजपा जिला जिला अध्यक्ष श्रीमती अमिता चपरा जी की उपस्थिति में लाइव प्रसारण के माध्यम से एलईडी स्क्रीन पर बजट का लाइव प्रसारण देखने के लिए भाजपा जिला पदाधिकारी, वरिष्ठ भाजपा नेता, मंडल अध्यक्ष गण, प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार गण, जिले के संभ्रांत नागरिक गण, व्यापारी बंधु, डॉक्टर, एडवोकेट, इंजीनियर, चार्टर्ड अकाउंटेंट, किसान, युवाजन,प्रबुद्धजन, समाजसेवी सहित भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता ने बजट का लाइव प्रसारण देखा व सुना।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में लोकसभा सदन के पटेल पर वर्ष 2026-27 आम बजट में केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी द्वारा लोकसभा में प्रस्तुत किया गया यह बजट विकसित भारत और युवाओं महिलाओं किसनों और गरीब मजदूरों 2047 विकसित और समृद्ध भारत निर्माण के लिए महत्वपूर्ण कदम है जिसमें शिक्षा स्वास्थ्य सड़क पानी एवं भारत को आत्मनिर्भर की दिशा से जोड़ने के लिए केंद्रीय बजट में प्रावधान किया गया है।
यह बात भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती अमिता चपरा जी ने केंद्रीय बजट पर अपनी प्रक्रिया व्यक्त करते हुए कही। जिसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अच्छे बजट के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया है।
मेडिकल के क्षेत्र में ऐतिहासिक बजट — डॉक्टर ए.के श्रीवास्तव वरिष्ठ चिकित्सक
जिले के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ ए.के श्रीवास्तव जी ने बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि मेडिकल के क्षेत्र में बजट से क्रांतिकारी बदलाव होगा। मेडिकल के लिए 10000 करोड़ बायो मेडिकल के लिए रखा गया है ,जिसके कारण कैंसर व डायबिटीज व अन्य प्रकार की बीमारियों के लिए सस्ती दवाइयां उपलब्ध होगी और सभी वर्गों को सस्ती चिकित्सा की सुविधा प्राप्त होगी।
बजट कार्यक्रम के संयोजक भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनोज गुप्ता ने केंद्रीय बजट पर अपनी प्रक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि 2026-2027 के केंद्रीय बजट (जो 2027 के वित्तीय वर्ष के लिए है) में महिलाओं के लिए कई बड़ी घोषणाएं की गई हैं, जिसमें प्रत्येक जिले में महिला छात्रावास (Girl Hostels) का निर्माण, कामकाजी महिलाओं के लिए सुरक्षित आवास, तथा उद्यमिता बढ़ाने के लिए SHE-marts और ₹10,000 करोड़ का SME ग्रोथ फंड शामिल है। इन योजनाओं का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और शहरी महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाना है।उन्होंने कहा कि बजट 2026-27 में महिलाओं के लिए मुख्य योजनाएं:
हर जिले में महिला छात्रावास (Girls Hostels): छात्राओं और कामकाजी महिलाओं के लिए सुरक्षित व सुलभ आवास सुनिश्चित करने हेतु प्रत्येक जिले में महिला हॉस्टल बनाए जाएंगे।
नया आयकर अधिनियम ऐतिहासिक कदम — सी ऐ -अमित बजाज
वरिष्ठ चार्टर्ड अकाउंटेंट राकेश शुक्ला ने पेश किए गए बजट का स्वागत करते हुए कहा कि इस बजट में नवीन आयकर अधिनियम कई मामलों में ऐतिहासिक और क्रांतिकारी साबित होगा। यह सबसे बड़ी और ऐतिहासिक घोषणा है।
आयकर अधिनियम, 1961 की समग्र समीक्षा का अर्थ है सरल भाषा,कम जटिल धाराएँ,अनावश्यक स्पष्टीकरणों और प्रावधानों की समाप्ति,डिजिटल व फेसलेस प्रणाली केअनुरूप कानून।सबसे महत्वपूर्ण पहलू होगा — ट्रांजिशनल प्रोविज़न (संक्रमण प्रावधान) और पुराने मामलों का निपटारा। NRI से संपत्ति खरीद पर PAN आधारित TDS, अत्यंत व्यावहारिक सुधार।अब खरीदार को TAN लेने की आवश्यकता नहीं होगी।
संशोधित रिटर्न कम होंगे, नोटिस घटेंगे, अनावश्यक पेनल्टी से राहत मिलेगी।
भाजपा कार्यालय में आयोजित केंद्रीय बजट लाइव प्रसारण कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती अमिता चपरा वरिष्ठ चिकित्सक समाजसेवी डॉ ए,के श्रीवास्तव, राजेश्वर उदानियां, राजकुमार खरया,गिरधर प्रताप सिंह जिला उपाध्यक्ष कार्यक्रम संयोजक मनोज गुप्ता जिला उपाध्यक्ष संतोष लोहानी, भूपेंद्र मिश्रा, राकेश सोनी राकेश पांडे, जिला महामंत्री अमित मिश्रा, महेश भागदेव, शिवकुमार गुप्ता, खेड़िया जी, CAअमित बजाज, पत्रकार राघवेंद्र चतुर्वेदी श्री सीरीश नंदन श्रीवास्तव सुनील मिश्रा, अमित गुप्ता बंटी, अंकुश शर्मा, श्री कृष्ण गुप्ता, मंडल अध्यक्ष मृदुल मिश्रा,प्रियम त्रिपाठी,अर्जुन सोनी, अरुण पटेल,आशीष तिवारी,अतुल तिवारी,रवींद्र वर्मा, सौरभ गोले,राकेश कनौजिया, भारत नायक,विपिन
तिवारी,एड,अनुराग शुक्ला, नीलम चतुर्वेदी रचना श्रीवास्तव रेखा त्रिपाठी एवं प्रबुद्धजन, समाजसेवी सहित भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।


