जबलपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी द्वारा प्रस्तुत बजट 2026-27 केवल एक वित्तीय दस्तावेज नहीं, बल्कि ‘विकसित भारत’ के संकल्प को सिद्ध करने वाला एक ऐतिहासिक रोडमैप है। यह बजट भारत को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में एक निर्णायक कदम साबित होने वाला है, यह बात लोक निर्माण श्री राकेश सिंह जी नेदेश के आम बजट पर प्रतिक्रिया देते होते हुए कही।
मंत्री श्री सिंह ने कहा बजट में गरीब, किसान, युवाओं एवं महिलाओ को सशक्त बनाने के लिए विशेष प्रावधान किये गये है। यह बजट देश के विकास को और अधिक गति देगा तथा भारतीय अर्थव्यवस्था को वैश्विक अर्थव्यवस्था में उच्च स्थान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
मंत्री श्री सिंह ने कहा इस बजट की भव्यता इसके आंकड़ों में स्पष्ट दिखाई देती है। सरकार ने 53,47,315 करोड़ रुपये के कुल व्यय का लक्ष्य रखा है, जो देश के सर्वांगीण विकास की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है, साथ ही, वित्तीय स्थिरता को प्राथमिकता देते हुए राजकोषीय घाटे को जीडीपी के 4.3 प्रतिशत तक सीमित करने का ऐतिहासिक लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जो संतुलित विकास की दिशा में यह एक बहुत बड़ा कदम है।
श्री सिंह ने कहा बजट में राज्यों को संसाधनों के हस्तांतरण के लिए 25,43,769 करोड़ रुपये का विशाल प्रावधान किया गया है, साथ ही इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास हेतु 12,21,821 करोड़ रुपये का ऐतिहासिक आवंटन भारत की सड़कों को आधुनिक बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
श्री सिंह इस जन-कल्याणकारी बजट के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के ओजस्वी नेतृत्व में ये बजट मध्य प्रदेश को ‘आत्मनिर्भर’ और ‘विकसित राज्य’ बनाने की दिशा में निर्णायक गति प्रदान करेगी।
…………………………………………………………………
देश का आम बजट समावेशी विकास एवं आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक मजबूत कदम है :- रत्नेश सोनकर
जबलपुर। केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत आम बजट प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार रूप देने वाला बजट है, यह बजट समावेशी विकास एवं आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक मजबूत कदम है, यह बात भाजपा जिला अध्यक्ष रत्नेश सोनकर ने ने आम बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कही।
श्री सोनकर ने कहा बजट में बजट में बिना किसी अतिरिक्त टैक्स के छोटे करदाताओ के लिए टैक्स प्रक्रिया आसान की गई है। बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर, शहरी क्षेत्र के विकास, पर्यटन, उद्योग, रेलवे, स्वास्थ्य के लिए उचित प्रावधान किये गए है।
भाजपा जिला अध्यक्ष श्री रत्नेश सोनकर ने ने इस एतेहासिक बजट के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, वित्त मंत्री श्रीमति निर्मला सीतारमण जी के प्रति आभार व्यक्त किया है।


