23.8 C
Jabalpur
September 29, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

कल अनूपपुर दौरे पर रहेंगे युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया , होगा भव्य स्वागत — मानवेंद्र मिश्रा


अनूपपुर। जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मानवेंद्र मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि कल दिनांक 04 अप्रैल 2026, शनिवार को मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष  यश घनघोरिया का जिले में आगमन हो रहा है। उनके दौरे को लेकर युवा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
तय कार्यक्रम के तहत  घनघोरिया  जिले में अमलाई से जिले में काफिले के साथ प्रवेश करेंगे जिनका भव्य स्वागत अमलाई से लेकर  कांग्रेस कार्यालय अनूपपुर तक किया जाएगा  किया जाएगा।  अनूपपुर कांग्रेस कार्यालय में युवा कांग्रेस की संगठनात्मक  बैठक को संबोधित करेंगे, जिसमें संगठन को मजबूत करने एवं आगामी रणनीतियों पर चर्चा की जाएगी।
बैठक के बाद वे मां नर्मदा की उद्गम स्थली अमरकंटक पहुंचकर दर्शन करेंगे जहां से डिंडौरी जिले के लिय प्रस्थान करेंगे
जिला अध्यक्ष मानवेंद्र मिश्रा ने जिले के सभी युवा कांग्रेस साथियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं और संगठन की ताकत का परिचय दें।

अन्य ख़बरें

सतपुड़ा की यूनिट-11 में लगातार 150 दिन बिजली उत्पादन का बना कीर्तिमान

Newsdesk

पीएम स्वनिधि योजना से सोनू कुमार साहू के कारोबार को मिला संबल

Newsdesk

दबंगई: नवलपुर में सरपंच समर्थकों ने दलित परिवार के घर में घुसकर की मारपीट; पैर पड़वाने का वीडियो भी बनाया, SP दफ्तर पहुंचे पीड़ित

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading