23.8 C
Jabalpur
September 29, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

भीषण गर्मी में राजनगर-बनगांव में गहराया जल संकट, टैंकरों के सहारे चल रही व्यवस्था* *एसईसीएल से अतिरिक्त मदद की मांग*


राजनगर/बनगांव।
गर्मी के बढ़ते प्रकोप के साथ ही नगर परिषद बनगांव अंतर्गत राजनगर क्षेत्र में पानी का संकट गहराता जा रहा है। कई वार्डों में पेयजल की गंभीर समस्या सामने आ रही है, जिससे स्थानीय नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
नगर परिषद बनगांव द्वारा स्थिति को संभालने के लिए जिन वार्डों में पानी की अधिक कमी है, वहां टैंकरों के माध्यम से जल आपूर्ति की जा रही है। बावजूद इसके, कुछ क्षेत्रों में पानी की किल्लत अब भी बनी हुई है और लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं मिल पा रहा है।
स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों का कहना है कि यदि एसईसीएल (साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) द्वारा इस भीषण गर्मी के दौरान प्रतिदिन 4 से 5 अतिरिक्त पानी के टैंकर उपलब्ध कराए जाएं, तो नगर की जल समस्या को काफी हद तक कम किया जा सकता है। इस संबंध में नगर परिषद बनगांव एवं एसईसीएल के अधिकारियों से समन्वय बनाकर शीघ्र समाधान की अपेक्षा की जा रही है।
इधर, नगर परिषद बनगांव द्वारा नगरवासियों और राहगीरों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रमुख स्थानों पर प्याऊ (पानी पीने की व्यवस्था) भी कराई गई है, जिससे लोगों को गर्मी में राहत मिल सके।
नगरवासियों को उम्मीद है कि प्रशासन और संबंधित विभाग समय रहते ठोस कदम उठाएंगे, ताकि इस भीषण गर्मी में पानी की समस्या से उन्हें जल्द निजात मिल सके।

अन्य ख़बरें

सतपुड़ा की यूनिट-11 में लगातार 150 दिन बिजली उत्पादन का बना कीर्तिमान

Newsdesk

पीएम स्वनिधि योजना से सोनू कुमार साहू के कारोबार को मिला संबल

Newsdesk

दबंगई: नवलपुर में सरपंच समर्थकों ने दलित परिवार के घर में घुसकर की मारपीट; पैर पड़वाने का वीडियो भी बनाया, SP दफ्तर पहुंचे पीड़ित

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading