*बजट में सभी वर्गों का रखा गया है ध्यान – महापौर*
*सर्वहारा और जनहितैषी बजट के लिए महापौर ने माननीय प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती सीतारमन जी के प्रति आभार व्यक्त किया है*
जबलपुर। महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने भारत सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट को सर्व हितैषी बताते हुए कहा है कि यह बजट शहरी विकास, बुनियादी ढांचे और मध्यम वर्ग के सशक्तिकरण के दृष्टिकोण से अत्यंत उत्साहजनक है।
*दूरदर्शी बजट ‘संस्कारधानी’ जबलपुर के विकास में सहायक होंगी*
महापौर ने बताया कि शहरी विकास और इंफ्रास्ट्रक्चर बजट में शहरी बुनियादी ढांचे के आधुनिकीकरण पर दिया जोर दिया गया है। उन्होंने कहा है कि जबलपुर जैसे तेजी से बढ़ते शहरों के लिए नए अवसर खोलेगा। सड़कों, पुलों और सार्वजनिक परिवहन के विस्तार से शहर के देव तुल्य नागरिकों का जीवन सुगम होगा।
*युवा और रोजगार*
महापौर श्री अन्नू ने कहा है कि बजट में इंटर्नशिप योजनाओं और कौशल विकास के लिए आवंटित राशि हमारे शहर के ऊर्जावान युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने में मील का पत्थर साबित होगी।
*मध्यम वर्ग को राहत*
महापौर ने बजट को ऐतिहासिक बताते हुए कहा है कि टैक्स स्लैब में किए गए सकारात्मक बदलावों से मध्यम वर्ग की क्रय शक्ति बढ़ेगी, जिसका सीधा लाभ स्थानीय व्यापार और अर्थव्यवस्था को मिलेगा।
*समावेशी विकास*
महापौर ने बताया कि यह बजट समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति यानी गरीब, महिला, युवा और किसान के कल्याण को समर्पित है।
महापौर ने इस *जनकल्याणकारी बजट के लिए प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी और केंद्रीय वित्त मंत्री जी का हृदय से आभार व्यक्त* किया है। जबलपुर नगर निगम इस बजट के प्रावधानों का लाभ उठाकर शहर के चहुंमुखी विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगा।


