April 7, 2026
सी टाइम्स
खेल

मुंबई ओपन डब्ल्यूटीए 125के: मनांचया और लियोलिया जीनजीन ने बनाई अगले राउंड में जगह



मुंबई, 2 फरवरी  मुंबई ओपन 125के सीरीज के मेन ड्रॉ के पहले दिन सोमवार को कई रोमांचक मैच खेले गए। महाराष्ट्र स्टेट लॉन टेनिस एसोसिएशन (एमएसएलटीए) में मनांचया सनवांगकेव, लियोलिया जीनजीन, माई होंटामा, मिसाकी मात्सुडा, मिहो कुरामोची और मेई यामागुची ने शानदार जीत के साथ अगले राउंड में जगह बना ली।





सोमवार की शुरुआत जापानी खिलाड़ी माई होंटामा की 21 वर्षीय एलेव्टिना इब्रागिमोवा पर सीधे सेटों में शानदार जीत के साथ हुई। दूसरे सेट में इब्रागिमोवा ने जोरदार वापसी की, लेकिन होंटामा ने अपना संयम बनाए रखा और मैच 6-1, 6-4 से अपने नाम कर लिया।



पिछले सीजन की रनर-अप मनांचया सनवांगकेव ने अपनी स्लोवाकियाई प्रतिद्वंद्वी विक्टोरिया मोरवायोवा को शिकस्त देकर राउंड ऑफ-16 में जगह बनाई। मनांचया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सीधे सेटों में 6-2, 6-1 से जीत हासिल की।



यह थाई खिलाड़ी एशिया की प्रमुख टेनिस स्टार्स में से एक हैं, जिन्होंने ऑस्ट्रेलियन ओपन के लेटेस्ट एडिशन में एम्मा राडुकानू का सामना किया।



बीमारी के कारण लुलु सन टूर्नामेंट से नाम वापस ले चुकी हैं, जिसके चलते भारतीय अनुभवी खिलाड़ी अंकिता रैना ने मुख्य ड्रॉ के लिए क्वालीफाई करते हुए मिसाकी मात्सुडा का सामना किया, लेकिन 27 वर्षीय जापानी खिलाड़ी ने उन्हें सीधे सेटों में 6-4, 6-0 से शिकस्त दी।



26 वर्षीय मेई यामागुची ने पोलिना इयात्सेन्को के खिलाफ जीत दर्ज की। जापानी स्टार ने पहला सेट हारने के बाद 2 घंटे और 14 मिनट तक चले कड़े मुकाबले में वापसी करते हुए इसे 5-7, 6-3, 6-3 से जीता।



फ्रेंच ओपन 2022 में पूर्व वर्ल्ड नंबर 1 कैरोलिना प्लिस्कोवा को मात देकर सुर्खियों में आईं फ्रांस की इस स्टार खिलाड़ी ने वैदेही के खिलाफ 6-2, 6-0 से जीत दर्ज की। यह मुकाबला एक घंटे से थोड़े ज्यादा समय तक चला।



दिन के आखिरी मुकाबले में जापान की मिहो कुरामोची ने अर्जेंटीना की निकोल फोसा हुएर्गो को सीधे सेटों में 6-4, 6-3 से मात दी। यह मुकाबला 1 घंटा 31 मिनट तक चला।


अन्य ख़बरें

आईपीएल में शानदार आंकड़े, फिर भी भारत की टी20 टीम में 18 महीनों से नजरअंदाज जायसवाल

Newsdesk

अगर कोहली का कैच लिया होता, तो शायद मैच का रुख हमारे पक्ष में रहता: गायकवाड़

Newsdesk

‘बल्लेबाजों ने काम आसान कर दिया’, सीएसके के खिलाफ जीत के बाद बोले भुवनेश्वर कुमार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading