April 7, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकवीडियो

जबलपुर में हिट एंड रन की घटना, ऑटो चालक गंभीर घायल, सीसीटीवी फुटेज आया सामने

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में एक बार फिर हिट एंड रन का मामला सामने आया है। 3 फरवरी को सड़क पार करते समय एक तेज रफ्तार कार ने एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। हादसे में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।

घायल की पहचान नीलेश विनोदिया के रूप में हुई है। वह गोराबाजार थाना क्षेत्र का निवासी है और पेशे से ऑटो चालक बताया जा रहा है। टक्कर के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया, जिससे घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल बन गया।

इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें कार की रफ्तार और टक्कर के बाद चालक के फरार होने की तस्वीरें कैद हुई हैं। फुटेज के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने गोराबाजार थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपते हुए गोराबाजार, बिलहरी और तिलहरी क्षेत्र में जल्द से जल्द स्पीड ब्रेकर बनाए जाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि इन इलाकों में तेज रफ्तार वाहनों के कारण लगातार हादसे हो रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

स्थानीय नागरिकों ने इस संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को भी ज्ञापन सौंपने की बात कही है, ताकि सड़क सुरक्षा को लेकर आवश्यक कदम जल्द उठाए जा सकें और भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

अन्य ख़बरें

बिजली चोर पहुँचा जेल
रिमांड कोर्ट से नहीं हुई बेल

Newsdesk

जबलपुर में बिना नंबर और काली फिल्म वाली गाड़ियों पर सवाल, नागरिक ने ट्रैफिक व्यवस्था पर उठाई चिंता

Newsdesk

कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा गुमशुदा 15 वर्षीय नाबालिग बालिका को सुरक्षित दस्तयाब कर परिजनों को किया सुपुर्द

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading