April 7, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

आखिर गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने में हिन्दूवादी सरकार के सामने क्या है आंतरिक मजबूरी?: श्रीधर शर्मा



_गौमाता की रक्षा और सम्मान के लिए ये सारा जीवन समर्पित है : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद जी महाराज_

_हिंदुत्व का ढिंढोरा पीटकर देशवासियों को हिंदू राष्ट्र के सपने परोसकर तथाकथित हिंदूवादी सरकार ने अपने दो पंचवर्षीय कार्यकाल में गौमाता को सम्मान दिलाने में रही असफल परम धर्म सांसद, श्रीधर शर्मा_

अमरकंटक/ गौमाता की रक्षा और सम्मान के लिए स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद जी महाराज ने प्रण कर लिया है कि सरकारों को गौमाता की रक्षा सुनिश्चित करना होगा और गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा देकर सम्मानित करना होगा। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि गौमाता की रक्षा और सम्मान के लिए एक तो क्या, ऐसे कई जीवन समर्पित हैं। उक्तशय की जानकारी परम धर्म सांसद श्रीधर शर्मा ने देते हुए बताया कि स्वामी जी ने पूर्ण समर्पण भाव के साथ गौमाता की रक्षा और सम्मान के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित करने की बात कही है और वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल किया है कि गौमाता की निर्मम हत्या पर कब तक अंकुश लगाने के लिए प्रयास करेगी ये हिन्दूवादी सरकार? श्री शर्मा ने वर्तमान में बुढ़ार क्षेत्र में गौ मांस के होटलों में पहुंचाए जाने के मामले में व्यथित भाव से कहा कि आखिर गौमाता की इस नृशंस हत्या पर सरकार कब कोई प्रभावी कदम उठाएगी? श्री शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के शासन काल में नरेंद्र मोदी जी को गौवंश का दर्द स्वयं के सीने में महसूस हो रहा था, लेकिन सन 2014 से निरंतर देश के शीर्ष पद पर आसीन होने के बाद इतने लंबे कार्यकाल में नरेंद्र मोदी को गौवंश की हत्या पर अंकुश लगाने की सुध क्यों नहीं आई? वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सीने में महसूस होने वाला वह दर्द आज क्यों महसूस नहीं हो रहा है? देश की जिस जनता के समक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आकर बड़ी बड़ी बात करते हैं, आज वही जनता जानना चाहती है कि आखिर प्रधानमंत्री बनने के बाद कितने बूचड़खाने आपकी सरकार ने बंद कराए हैं? इस प्रकार से हजारों प्रश्न चिन्ह उठ रहे हैं आज की सरकार की कार्यशैली पर, जहां केवल आम जनता को धर्म जाति और गौवंश को मोहरा बना कर केवल ठगने का कार्य किया जा रहा है।

अन्य ख़बरें

बिजली चोर पहुँचा जेल
रिमांड कोर्ट से नहीं हुई बेल

Newsdesk

जबलपुर में बिना नंबर और काली फिल्म वाली गाड़ियों पर सवाल, नागरिक ने ट्रैफिक व्यवस्था पर उठाई चिंता

Newsdesk

कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा गुमशुदा 15 वर्षीय नाबालिग बालिका को सुरक्षित दस्तयाब कर परिजनों को किया सुपुर्द

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading