April 6, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

धान खरीदी के भुगतान की मांग को लेकर किसानों का प्रदर्शन धान खरीदी का शीघ्र भुगतान करने की रखी मांग



जबलपुर। श्री जी वेयरहाउस में हुई धान खरीदी के भुगतान की मांग को लेकर भारतीय किसान संघ के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में किसान अपने ट्रैक्टर लेकर तहसील मुख्यालय पहुंचे। मंझोली नगर में किसानों द्वारा ट्रैक्टर रैली निकाली गई। किसानों का जिला प्रशासन व सरकार के खिलाफ जमकर आक्रोश देखा गया। किसान संघ के मंझोली तहसील अध्यक्ष वीरेंद्र पटेल ने बताया कि श्री जी वेयरहाउस पिपरिया में किसानों ने स्लॉट बुक कर अपनी धान ले जाकर रखी। तभी 13 जनवरी को जांच के नाम उपार्जन पोर्टल बंद कर दिया गया। किसानों की धान तुलाई 15 जनवरी तक की गई । लेकिन उपार्जन पोर्टल में दर्ज नहीं की। धर्मकांटा की पर्ची किसान के पास है। प्रशासन न तो पोर्टल पर धान चढ़ा रहा और न धान वापिस कर रहा है। इसके साथ ही केंद्र के सभी 900 किसानों का भुगतान रोक दिया। श्री पटेल ने कहा कि यदि प्रशासन किसानों की धान का भुगतान शीघ्र नहीं करता है तो 15 दिन बाद किसान संघ जिला मुख्यालय पर बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। एसडीएम पुष्पेंद्र अहाके को किसानों ने अपनी मांगो का ज्ञापन पत्र दिया। श्री अहाके ने पंद्रह दिनों में सभी किसानों का भुगतान करने का आश्वासन दिया।  किसान संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख राघवेन्द्र सिंह पटेल, संभाग उपाध्यक्ष दामोदर पटेल, पुखराज सिंह चंदेल, जिलाध्यक्ष रामदास पटेल, तहसील मंत्री रंजीत पटेल ने भी संबोधित किया।

केंद्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरों से करे जांच

किसान संघ के नेताओं व किसानों ने जिला प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि धान खरीदी केंद्रों पर सीसी टीवी कैमरे लगाए गए थे तो उन कैमरों की रिकॉर्डिंग को जांच में लेकर असली नकली किसानों की पहचान कर धान का भुगतान क्यों नहीं किया जा रहा है। खरीदी केंद्रों पर नोडल अधिकारी नियुक्त थे उसके बाद भी धान खरीदी में घोटाला हो गया। इन अधिकारियों की संलिप्तता की भी जांच होना चाहिए। जांच के नाम पर किसानों को परेशान करने का आरोप भी किसानों ने लगाया।

*जनप्रतिनिधियों के खिलाफ किसानों में दिखा आक्रोश*
किसान आंदोलन में शामिल होने पहुंचे किसानों में धान खरीदी के बाद भुगतान न होने पर स्थानीय जनप्रतिनिधि व नेताओं को जमकर कोसा। धान भुगतान न होने पर किसानों ने जनप्रतिनिधि व नेताओं के घेराव करने की बात भी कही।

अन्य ख़बरें

कॉमर्स की मनमानी पर लगे-राष्ट्रीय रिटेल विकास परिषद का गठन समय की मांग: खंडेलवाल

Newsdesk

जल प्रकृति द्वारा प्रदत्त एक अमूल्य उपहारविशाल तालाब के घाट की श्रमदान कर की गई साफ-सफाई

Newsdesk

विद्युत समाधान योजना की अवधि 15 मई तक बढ़ाई गई

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading