April 6, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

भारतीय राजदूत ने पापुआ न्यू गिनी के विदेश मंत्री से मुलाकात की, द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा



पोर्ट मोरेस्बी, 11 फरवरी  पापुआ न्यू गिनी में भारत के उच्चायुक्त राजीव कुमार ने बुधवार को देश के विदेश मंत्री जस्टिन तकाचेंको से मुलाकात की, जिसमें दोनों पक्षों ने आपसी रिश्तों को मजबूत करने पर चर्चा की।

पापुआ न्यू गिनी (पीएनजी) में भारतीय उच्चायोग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा, “पापुआ न्यू गिनी में भारतीय उच्चायुक्त राजीव कुमार ने विदेश मंत्री जस्टिन टकाचेंको से मुलाकात की ताकि द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने और आपसी सहयोग के क्षेत्रों को आगे बढ़ाने पर चर्चा की जा सके।”

पिछले साल सितंबर में, केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री (एमओएस) पबित्रा मार्गेरिटा पीएनजी की आजादी की 50वीं सालगिरह के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रतिनिधित्व करने के लिए पापुआ न्यू गिनी के आधिकारिक दौरे पर थे।

इस दौरान, उन्होंने पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री जेम्स मारापे से मुलाकात कर आजादी की 50वीं सालगिरह पर पीएम मोदी और भारत के लोगों की तरफ से शुभकामनाएं दी थीं।

मार्गेरिटा ने दोनों देशों के द्विपक्षीय और लोगों के बीच संबंधों को गहरा करने का वादा किया था।

एमओएस मार्गेरिटा ने एक्स पोस्ट में यात्रा को बेहद खास बताया था। उन्होंने लिखा, “पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री जेम्स मारापे से मिलकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं। पीएनजी की आजादी के 50 वीं वर्षगांठ पर पीएम नरेंद्र मोदी और भारत के लोगों की तरफ से हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं। दोनों देश आपसी संबंधों को और गहरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

विदेश मंत्रालय (एमईए) द्वारा जारी बयान के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पापुआ न्यू गिनी के गवर्नर-जनरल सर बॉब बोफेंग दादा को पत्र भेज शुभकामनांए दीं।

एमओएस मार्गेरिटा की यात्रा 2023 में पीएम मोदी की पापुआ न्यू गिनी की ऐतिहासिक यात्रा को गति देने की सोच के साथ अंजाम दी गई, जहां दोनों देशों ने आपसी संबंधों को गहरा करने, विकासोन्मुख साझेदारी और रक्षा सहयोग को बढ़ाने का वादा किया था।

पीएम मोदी अपने पापुआ न्यू गिनी के समकक्ष जेम्स मारापे के साथ मिलकर एफआईपीआईसी III सम्मेलन होस्ट करने के लिए पोर्ट मोरेस्बी गए थे। 2014 में लॉन्च हुए एफआईपीआईसी में भारत और 14 पैसिफिक आइलैंड कंट्रीज (पीआईसी) शामिल हैं। इनके नाम कुक आइलैंड्स, फेडरेटेड स्टेट्स ऑफ माइक्रोनेशिया, फिजी, किरिबाती, नाउरू, नियू, पलाऊ, पापुआ न्यू गिनी, रिपब्लिक ऑफ मार्शल आइलैंड्स, समोआ, सोलोमन आइलैंड्स, टोंगा, तुवालु और वानुअतु है।

अन्य ख़बरें

स्नूकर टूर चैंपियनशिप के फाइनल में चीनी खिलाड़ी ने जीता खिताब

Newsdesk

पाकिस्तानी सेना ने तीन बलूच नागरिकों की हत्या की और 5 लोगों को जबरन किया गायब: मानवाधिकार संगठन

Newsdesk

आईआरजीसी के खुफिया प्रमुख मेजर जनरल खदेमी की मौत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading