April 6, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

15 हजार की शराब जब्त, आरोपी फरार



क्राइम ब्रांच और थाना घमापुर की संयुक्त टीम ने दी दबिश

जबलपुर। थाना घमापुर पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अंग्रेजी और देशी शराब जब्त की है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कुल 117 पाव और 14 बोतल अंग्रेजी शराब तथा 132 पाव देशी शराब बरामद की, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 15 हजार रुपये बताई जा रही है। आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।

थाना प्रभारी घमापुर श्रीमती इंद्रा सिंह ने बताया कि क्राइम ब्रांच को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली थी कि शीतला माई मंदिर के पीछे सत्ता पान टपरा के पास एक व्यक्ति अवैध शराब बेचने के लिए भारी मात्रा में शराब रखे हुए ग्राहक का इंतजार कर रहा है। सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच और थाना घमापुर पुलिस की संयुक्त टीम ने बताए गए स्थान पर दबिश दी।

पुलिस को मौके पर रंजीत चक्रवर्ती बोरियों और कार्टून में अवैध शराब रखते हुए दिखाई दिया, जो पुलिस टीम को देखकर मौके से भाग निकला। तलाशी के दौरान पुलिस को 1 कार्टून में मैकडॉवेल अंग्रेजी शराब की 8 बोतल, 1 कार्टून में ओल्ड मंक अंग्रेजी शराब की 6 बोतल, 1 कार्टून में मैकडॉवेल शराब के 32 पाव, 1 बोरी में बैगपाइपर अंग्रेजी शराब के 43 पाव, 1 बोरी में ओल्ड मंक अंग्रेजी शराब के 42 पाव, तथा अलग-अलग बोरियों में 54 और 78 पाव देशी शराब रखी मिली।

पुलिस ने मौके से पूरी शराब जब्त करते हुए फरार आरोपी रंजीत चक्रवर्ती के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

अन्य ख़बरें

बिजली चोर पहुँचा जेल
रिमांड कोर्ट से नहीं हुई बेल

Newsdesk

जबलपुर में बिना नंबर और काली फिल्म वाली गाड़ियों पर सवाल, नागरिक ने ट्रैफिक व्यवस्था पर उठाई चिंता

Newsdesk

कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा गुमशुदा 15 वर्षीय नाबालिग बालिका को सुरक्षित दस्तयाब कर परिजनों को किया सुपुर्द

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading