April 7, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

अवैध शराब के कारोबार में लिप्त आरोपी गिरफ्तार, 75 पाव देशी शराब जप्त



जबलपुर। पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर जिले में अवैध मादक पदार्थ एवं शराब के कारोबार में लिप्त लोगों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सूर्यकांत शर्मा तथा एसडीओपी पाटन लोकेश डाबर के मार्गदर्शन में थाना पाटन पुलिस ने एक युवक को अवैध शराब के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
थाना प्रभारी पाटन गोपिन्द्र सिंह ने बताया कि चौकी नुनसर क्षेत्र में मुखबिर से सूचना मिली थी कि जबलपुर की ओर से एक युवक बिना नंबर की जुपिटर स्कूटी में अवैध शराब लेकर नुनसर की ओर आ रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने नुनसर तिराहा से टोल नाका की ओर चेकिंग शुरू की। इसी दौरान कंतोरा तिराहा के पास मुखबिर के बताए हुलिए का युवक बिना नंबर की जुपिटर से आता दिखाई दिया, जिसे रोकने का प्रयास किया गया लेकिन वह नहीं रुका और तेजी से भागने लगा।
पुलिस ने पीछा कर रोंसरा तिराहा के आगे युवक को रोका। पूछताछ में उसने अपना नाम पंकज बर्मन पिता दीपक बर्मन, उम्र 20 वर्ष, निवासी चंदन कॉलोनी गंगानगर गढ़ा बताया। तलाशी लेने पर जुपिटर के पैरदान के पास रखी बोरी में 75 पाव देशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब सहित बिना नंबर की जुपिटर को जप्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी नुनसर विपिन तिवारी, प्रधान आरक्षक रूपेश लोधी एवं आरक्षक अनीश कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिनकी सक्रियता से आरोपी को मौके पर ही पकड़ने में सफलता मिली। पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह लगातार जारी रहेगा।

अन्य ख़बरें

बिजली चोर पहुँचा जेल
रिमांड कोर्ट से नहीं हुई बेल

Newsdesk

जबलपुर में बिना नंबर और काली फिल्म वाली गाड़ियों पर सवाल, नागरिक ने ट्रैफिक व्यवस्था पर उठाई चिंता

Newsdesk

कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा गुमशुदा 15 वर्षीय नाबालिग बालिका को सुरक्षित दस्तयाब कर परिजनों को किया सुपुर्द

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading