April 6, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

बाल निकेतन के बच्चों ने किया योग प्रदर्शन



10 दिवसीय योग शिविर का समापन

जबलपुर। रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के योग विभाग द्वारा आयोजित 10 दिवसीय योग शिविर का समापन राजकुमारी बाई बाल निकेतन अनाथालय में 23 फरवरी को संपन्न हुआ। यह शिविर 4 फरवरी से लगातार चल रहा था, जिसमें विश्वविद्यालय के एम.ए. तृतीय सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने अनाथालय के बच्चों को नियमित रूप से योगाभ्यास कराया।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में संभागीय आयुष अधिकारी डॉ. अर्चना मराठी उपस्थित रहीं, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में बाल निकेतन के सचिव श्याम सुंदर माहेश्वरी शामिल हुए। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के योग विभाग के शिक्षक डॉ. राजेश कुमार पाण्डे और डॉ. राकेश गोस्वामी की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. राजेश कुमार पाण्डे ने की।
समारोह के दौरान बाल निकेतन के बच्चों ने योगासनों का सुंदर प्रदर्शन किया, साथ ही काया और सरस्वती वंदना का सामूहिक गायन भी प्रस्तुत किया गया। बच्चों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि इस शिविर के नियमित अभ्यास से उन्हें न केवल शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार महसूस हुआ, बल्कि मानसिक एकाग्रता और आत्मविश्वास भी बढ़ा है। उन्होंने कहा कि अब वे अपने दैनिक जीवन में योग को अपनाने के लिए प्रेरित हुए हैं।
कार्यक्रम का संचालन सुनीता सोनी ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन रश्मि मरकाम द्वारा किया गया। इस 10 दिवसीय योग शिविर का सफल संचालन विश्वविद्यालय के योग विभाग के छात्रों सुनीता सोनी, ममता सैयाम, येशा शाह, रश्मि मरकाम, कृष्णपाल सैयाम और राजकुमारी परस्ते द्वारा किया गया, जिन्होंने पूरे शिविर के दौरान बच्चों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान का प्रशिक्षण दिया।
समापन अवसर पर अतिथियों ने छात्रों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के शिविर न केवल बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास में सहायक होते हैं, बल्कि समाज में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने का भी महत्वपूर्ण माध्यम हैं।

अन्य ख़बरें

बिजली चोर पहुँचा जेल
रिमांड कोर्ट से नहीं हुई बेल

Newsdesk

जबलपुर में बिना नंबर और काली फिल्म वाली गाड़ियों पर सवाल, नागरिक ने ट्रैफिक व्यवस्था पर उठाई चिंता

Newsdesk

कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा गुमशुदा 15 वर्षीय नाबालिग बालिका को सुरक्षित दस्तयाब कर परिजनों को किया सुपुर्द

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading