April 6, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

उगली में बड़ा हादसा टला: तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर पेड़ से टकराई, चालक सुरक्षित

**

उगली – सिवनी जिले के उगली थाना क्षेत्र अंतर्गत उगली-बीजाटोला मार्ग पर बीजा कोट धाम के पास एक तेज रफ्तार सफेद स्विफ्ट डिजायर कार (एमपी 22 सीए 7067) अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलाश के पेड़ से टकरा गई। हादसे के बाद कार सड़क से नीचे उतर गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार बरघाट निवासी युवक चला रहा था। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। चालक ने सीट बेल्ट लगा रखी थी, वहीं कार के एयरबैग खुलने से उसे किसी प्रकार की गंभीर चोट नहीं आई।
चालक ने बताया कि सामने से आ रही दोपहिया मोटरसाइकिल को बचाने के प्रयास में उसने कार को नियंत्रित करने की कोशिश की, लेकिन स्थल टर्निंग एरिया होने के कारण वाहन पेड़ से जा टकराया। दुर्घटना में कार के कंडक्टर साइड का अगला टायर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और वाहन के परखच्चे उड़ गए।
घटना की सूचना उगली थाना को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहन को सुरक्षित थाना परिसर में खड़ा कराया।
गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

अन्य ख़बरें

बिजली चोर पहुँचा जेल
रिमांड कोर्ट से नहीं हुई बेल

Newsdesk

जबलपुर में बिना नंबर और काली फिल्म वाली गाड़ियों पर सवाल, नागरिक ने ट्रैफिक व्यवस्था पर उठाई चिंता

Newsdesk

कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा गुमशुदा 15 वर्षीय नाबालिग बालिका को सुरक्षित दस्तयाब कर परिजनों को किया सुपुर्द

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading