April 7, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

कोडीन सिरप की बड़ी खेप जब्त, कीमत 8.64 लाख रुपये क्राइम ब्रांच और माढ़ोताल पुलिस की संयुक्त कार्रवाई



जबलपुर। माढ़ोताल पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कोडीन युक्त 4,800 बोतल मैकडोल्स कफ सिरप जब्त किया है, जिसकी अनुमानित कीमत 8 लाख 64 हजार रुपये बताई जा रही है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर आयुष गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध जितेंद्र सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक माढ़ोताल बी.एस. गोठरिया एवं डीएसपी क्राइम उदयभान बागरी के मार्गदर्शन में क्राइम ब्रांच और थाना माढ़ोताल की संयुक्त टीम द्वारा की गई।

कैसे हुई कार्रवाई

थाना प्रभारी माढ़ोताल श्री वीरेंद्र सिंह पवार ने बताया कि दिनांक 14 फरवरी 2026 को क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली कि व्हीआरएल ट्रांसपोर्ट, कटंगी रोड स्थित टाटा शोरूम के पास प्रतिबंधित कफ सिरप रखा हुआ है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम और ड्रग इंस्पेक्टर श्री देवेंद्र जैन के साथ मौके पर दबिश दी गई।
वहां से ट्रांसपोर्ट के कैशियर सुमित यादव (उम्र 25 वर्ष) निवासी ग्राम बेला, थाना चौलापुर, जिला वाराणसी (उत्तर प्रदेश) को पकड़ा गया। पूछताछ में पता चला कि यह सिरप 40 कार्टूनों में भरकर भेजा गया था, जिसमें कुल 4,800 बोतलें थीं।
फर्जी दस्तावेजों से हो रही थी सप्लाई
जांच में बिल, बिल्टी और जीएसटी इनवॉइस बरामद हुए, जिनसे पता चला कि यह माल
मेसर्स सचिन मेडिकोज, ग्राम गूबरा, थाना जबेरा, जिला दमोह के नाम बुक किया गया था और
मैकडोल्स फार्मासिस्ट, देहरादून (उत्तराखंड) से भेजा गया था।
ड्रग इंस्पेक्टर के अनुसार यह कफ सिरप नशे के रूप में उपयोग किया जाता है और बिना डॉक्टर की पर्ची के इसकी बिक्री प्रतिबंधित है।

कानूनी कार्रवाई

इस पूरे मामले में आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8(बी), 21, 22 तथा ड्रग कंट्रोल एक्ट की धारा 5/13 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है।

अन्य ख़बरें

बिजली चोर पहुँचा जेल
रिमांड कोर्ट से नहीं हुई बेल

Newsdesk

जबलपुर में बिना नंबर और काली फिल्म वाली गाड़ियों पर सवाल, नागरिक ने ट्रैफिक व्यवस्था पर उठाई चिंता

Newsdesk

कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा गुमशुदा 15 वर्षीय नाबालिग बालिका को सुरक्षित दस्तयाब कर परिजनों को किया सुपुर्द

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading