April 7, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

महाशिवरात्रि पर हिंदू मुस्लिम एकता मंच द्वारा भगवान शिव जी की बारात का किया गया भव्य स्वागत*

*

उमरिया महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर हिंदू मुस्लिम एकता मंच द्वारा भगवान शिव जी एवं माता पार्वती जी की दिव्य बारात का भव्य स्वागत किया गया। भगवान शिव जी की बारात शिवशक्ति धाम से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से भ्रमण करती हुई सागरेश्वर धाम में संपन्न होगी। नगर के जय स्तंभ चौक पर हिंदू मुस्लिम एकता मंच के सदस्यों ने बारातियों पर पुष्प वर्षा कर एवं भगवान शिव जी व माता पार्वती जी को पुष्पमाला अर्पित कर उनका भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर शिव भक्तों में विशेष उत्साह एवं श्रद्धा का वातावरण देखने को मिला। हिंदू मुस्लिम एकता मंच के संस्थापक मो. असलम शेर ने अपने संबोधन में कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मंच द्वारा महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भगवान शिव की बारात का भव्य स्वागत किया गया है। उन्होंने कहा कि हमारा मंच सदैव सामाजिक सद्भाव, भाईचारे और आपसी एकता का संदेश देता आया है। महाशिवरात्रि जैसे पवित्र पर्व पर हम सभी मिलकर भगवान शिव से सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हैं। उन्होंने समस्त शिव भक्तों को महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।हिंदू मुस्लिम एकता मंच के संयोजक राजेंद्र कोल ने अपने उद्बोधन में कहा कि हिंदू मुस्लिम एकता मंच सदैव धार्मिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेता है और समाज में सौहार्द बनाए रखने के लिए कार्य करता है। उन्होंने कहा कि भगवान शिव की बारात में शामिल होकर स्वागत करना हमारे लिए सौभाग्य की बात है। इस प्रकार के आयोजन समाज में प्रेम, एकता और आपसी विश्वास को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अब्दुल साबित, हनीफ खान, मो. मंसूर, राजेंद्र कुशवाहा, नसरीन बानो, श्रीकांत तिवारी, कृष्ण कांत तिवारी, राज चौधरी, रोशनी श्याम, रचना यादव, रोहणी श्याम, सरिता बर्मन, पायल कोरी, साक्षी बर्मन, दिव्या सिंह आदि भारी संख्या में हिंदू मुस्लिम एकता मंच के सदस्य एवं भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

अन्य ख़बरें

बिजली चोर पहुँचा जेल
रिमांड कोर्ट से नहीं हुई बेल

Newsdesk

जबलपुर में बिना नंबर और काली फिल्म वाली गाड़ियों पर सवाल, नागरिक ने ट्रैफिक व्यवस्था पर उठाई चिंता

Newsdesk

कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा गुमशुदा 15 वर्षीय नाबालिग बालिका को सुरक्षित दस्तयाब कर परिजनों को किया सुपुर्द

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading