April 7, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

बजट को लेकर महापौर सलाहकार समिति की बहु उपयोगी बैठक हुई आयोजित



*मेयर एडवाइजरी बोर्ड की बैठक में शहर विकास के लिये आए अत्यंत महात्पूर्ण सुझाव*

*हर क्षेत्र में पारंगत हासिल करने वाले विशेषज्ञों ने महापौर के समक्ष दिये सुझाव एवं मार्गदर्शन*

*री-डेन्सीफिकेशन, नगर निगम के बॉंड, पी.पी.पी. मॉडल पर विकास कार्यो की नीव रखने, पार्किंग, मोबाइल कोर्ट, नैरोगेज सड़क, शहर की सभी एन्ट्रियों को सौन्दर्यीकरण करने, लेफ्ट टर्न को अतिक्रमण मुक्त करने, सीवर कनेक्शन बढ़ाने, स्कूलों के बाहर वाहनों की आवाजाही को व्यवस्थित करने के साथ शहर विकास को लेकर बैठक में आए और महात्वपूर्ण सुझाव*

जबलपुर। शहर के सर्वांगीण विकास और आगामी बजट को जन-उपयोगी बनाने के उद्देश्य से आयोजित महापौर सलाहकार समिति (Mayor Advisory Board) की बैठक आज दिनांक 16 फरवरी को संपन्न हुई। इस उच्च स्तरीय बैठक में शिक्षा, तकनीक, अर्थशास्त्र, वित्त, अद्योसंरचना एवं विकास और नगर नियोजन जैसे विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों ने भाग लिया। बैठक में विशेषज्ञों के अनुभव और महापौर के विज़न के मेल से शहर के विकास का एक ऐसा खाका तैयार किया गया है, जो आने वाले समय में जबलपुर की सूरत बदल देगा।

*विकास के नए मॉडल पर जोर*

बैठक में केवल पारंपरिक बजट पर चर्चा नहीं हुई, बल्कि शहर की आर्थिक स्थिति को मजबूती देने के लिए अत्यंत महात्वपूर्ण सुझाव दिए गए। विशेषज्ञों ने बैठक में निम्नलिखित प्रमुख बिंदुओं पर अपने विचार एवं सुझाव साझा किये – नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए नगर निगम बॉन्ड जारी करने और री-डेन्सीफिकेशन की योजनाओं पर चर्चा की गई तथा क्रियान्वयन करने के सुझाव दिये गए। विकास कार्यों की नींव रखने के लिए पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप को बढ़ावा देने का सुझाव दिया गया, ताकि बड़े प्रोजेक्ट्स को गति मिल सके। बैठक में शहर के सभी प्रवेश द्वारों का भव्य सौंदर्यीकरण करने और नैरोगेज मार्ग को उपयोगी सड़क के रूप में विकसित करने पर भी बैठक में सहमति बनी। शहर के देवतुल्य नागरिकों को ट्रैफिक जाम से मुक्ति दिलाने के लिए समिति ने बेहद व्यावहारिक समाधान पेश किए जिसमें चौराहों पर सुगम यातायात के लिए लेफ्ट टर्न को पूरी तरह साफ करने तथा अतिक्रमण मुक्त रखने के सुझाव दिये गए।
बैठक में मोबाइल कोर्ट को प्रभावी बनाने के साथ-साथ सीवर कनेक्शन को बढ़ाने तथा उससे आय अर्जित करने के लिए भी सुझाव प्राप्त हुए। बैठक में  विशेषज्ञों ने यह भी सुझाव प्रस्तुत किये कि स्कूलों के बाहर छुट्टी के दौरान जो यातायात अव्यवस्थित हो जाता है उसे ठीक करने की भी जरूरत है इस दिशा में निगम प्रशासन को पहल करना चाहिए।

*बैठक में ये रहे उपस्थित*

जस्टिस एस.के. पालो, रवि बाजपेयी, कैलाश गुप्ता के साथ नगर निगम अध्यक्ष रिकुंज विज, मेयर इन काउंसिल के सदस्य डॉं. सुभाष तिवारी, श्रीमती रजनी कैलाश साहू, श्रीमती अंशुल राघवेन्द्र यादव, एवं अजीत समदड़िया, सुरेश असावा, डॉं. राजेश धीरावानी, हिमांशू खरे, हिमांशू राय, नीरज अग्रवाल, दिग्विजय सिंह, एस.के. दास, राहुल बड़ेरिया, पिंकी जैन, राकेश अयाची, राजवीर नयन, अजय शर्मा, संजय पाण्डेय, आर.के. गुप्ता, एच.पी. सिंह, पी.एन. सनखेरे, सत्येन्द्र दुबे आदि ने बजट को लेकर महात्वपूर्ण सुझाव दिये।

अन्य ख़बरें

बिजली चोर पहुँचा जेल
रिमांड कोर्ट से नहीं हुई बेल

Newsdesk

जबलपुर में बिना नंबर और काली फिल्म वाली गाड़ियों पर सवाल, नागरिक ने ट्रैफिक व्यवस्था पर उठाई चिंता

Newsdesk

कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा गुमशुदा 15 वर्षीय नाबालिग बालिका को सुरक्षित दस्तयाब कर परिजनों को किया सुपुर्द

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading