April 6, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जनसुनवाई : एसपी ऑफिस पहुंची 61 शिकायतें, निराकरण के आदेश



जबलपुर। आम जनता की समस्याओं और शिकायतों के त्वरित समाधान के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय ने स्वयं शिकायतकर्ताओं की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध वैधानिक कार्यवाही के निर्देश दिए।
जनसुनवाई में शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में नागरिक पहुंचे। कुल 61 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें प्रमुख रूप से पति-पत्नी एवं पारिवारिक विवाद, जमीन संबंधी विवाद, मारपीट के मामले तथा साइबर अपराध से जुड़ी शिकायतें शामिल रहीं। पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक शिकायतकर्ता से व्यक्तिगत रूप से चर्चा कर उन्हें न्यायोचित एवं निष्पक्ष कार्यवाही का आश्वासन दिया।
पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जनसुनवाई में प्राप्त सभी प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जाए और किसी भी शिकायत को लंबित न रखा जाए। उन्होंने संबंधित थाना प्रभारियों एवं राजपत्रित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे शिकायतों की जांच कर समय सीमा में रिपोर्ट प्रस्तुत करें और पीड़ितों को राहत दिलाना सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय बी एस गोठरिया भी उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी, शहर एवं देहात के थानों तथा चौकियों में भी जनसुनवाई आयोजित कर आम नागरिकों की समस्याएं सुन रहे हैं, ताकि लोगों को पुलिस कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें और उन्हें स्थानीय स्तर पर ही समाधान मिल सके।
पुलिस प्रशासन का कहना है कि जनसुनवाई का मुख्य उद्देश्य जनता और पुलिस के बीच विश्वास बढ़ाना तथा समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी और न्यायपूर्ण समाधान सुनिश्चित करना है। इससे न केवल आम नागरिकों को राहत मिलेगी, बल्कि कानून-व्यवस्था को भी अधिक सुदृढ़ बनाया जा सकेगा।

अन्य ख़बरें

बिजली चोर पहुँचा जेल
रिमांड कोर्ट से नहीं हुई बेल

Newsdesk

जबलपुर में बिना नंबर और काली फिल्म वाली गाड़ियों पर सवाल, नागरिक ने ट्रैफिक व्यवस्था पर उठाई चिंता

Newsdesk

कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा गुमशुदा 15 वर्षीय नाबालिग बालिका को सुरक्षित दस्तयाब कर परिजनों को किया सुपुर्द

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading