April 7, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

शासकीय चन्द्र विजय महाविद्यालय में युवा संगम रोजगार मेला आयोजन किया गया



डिंडोरीसी टाइम्स। शासकीय पीएम श्री चंद्रविजय महाविद्यालय में युवा संगम रोजगार मेला  के तहत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज पाण्डे एवं जिला नोडल अधिकारी (आरकेएसके) व डीएचओ  डॉ. जयश्रीं मरावी के मार्गदर्शन में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं स्क्रीनिंग जन जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
उक्त स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि अंजू पवन भदौरिया कलेक्टर के द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का संचालन महाविद्याल प्राचार्य डॉ. संतोष धुर्वे. प्रो.ईश्वर चंद्र परणा के द्वारा किया गया।
प्रो. ईश्वर चंद्र परणा ने अपने उद्बोधन में कहा कि परोपकार ही परम धर्म है एवं ईश्वर उपासना है। परोपकार करने से हमें आंतरिक खुशी की प्राप्ति होती है।
कार्यशाला में जिला सिकल सेल नोडल अधिकारी डॉ. मनोज उरैती ने एनीमिया स्क्रीनिंग एवं सिकल सेल के लक्षण एवं समस्याएं के बारे में सभी को अवगत कराया गया कि यह एक वंशानुगत बीमारी है इसको रोकने के लिए जिस तरह हम शादी के समय कुंडली मिलते है उसी तरह सिकल सेल की रिपोर्ट भी शादी से पूर्व मिलना चाहिए तथा फिजिकल एक्टिविटी योग व्यायाम के बारे विस्तारपूर्वक चर्चा किया गया
उन्होंने सिकल सेल के उपचार के बारे में सभी विद्यार्थियों को बताया।
कार्यशाला में सभी  विद्यार्थियों के स्क्रीनिंग किए गए।
वही, महाविद्यालय के युवा संगम रोजगार मेला नोडल अधिकारी डॉ. रवि सर ने बताया कि स्वास्थ्य के प्रति हर व्यक्ति को जागरूक रहना चाहिए। क्योंकि, पूरे जीवन काल में व्यक्ति कभी न कभी बीमार होता है, कही न कही हम सबको स्वास्थ्य सेवाओ की आवश्यकता होती है। इसलिए स्वास्थ्य से जुड़ी इस कार्यशाला की महत्वता को समझिए और कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यार्थी अपना योगदान दे।
जिला किशोर स्वास्थ्य समन्वयक ओम प्रकाश उरैती ने युवा संगम रोजगार मेला कार्यक्रम को गतिविधियों से छात्र-छात्राओं को अवगत कराया।
उन्होंने उमंग युवा शक्ति मिशन कार्यक्रम -के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। 
शासकीय चंद्र विजय महाविद्यालय में आयोजित कार्यशाला में परामर्शदाता नविता पटेल ने उमंग स्वास्थ्य क्लीनिक के अंतर्गत प्रदाय किए जाने वाले 14 प्रकार सेवाएं की विस्तारपूर्वक जानकारी से विद्यार्थियों से साझा की।
उन्होंने छात्र-छात्राओं को पोषण के बारे विस्तारपूर्वक बताया साथ ही मनहित एप्प की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने टेली मानस हेल्पलाइन नंबर 14416 तथा उमंग हेल्प लाइन नंबर 14425 एवं जस्ट आस्क चैट बोट के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी दी।
कार्यशाला में आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ. ऋषिकेश सिंह डॉ हर्षवर्धन सिंह डॉ त्रिवेणी धुर्वे एवं सीएचओ जानकी चंद्रा, पूजा द्विवेदी के द्वारा छात्र छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया।
परामर्शदाता  गौरी शंकर बर्मन मास्टर ट्रेनर शालनी बनवासी रानू चंदेल एवं उदय कुमार का विशेष सहयोग रहा

—————————

अन्य ख़बरें

बिजली चोर पहुँचा जेल
रिमांड कोर्ट से नहीं हुई बेल

Newsdesk

जबलपुर में बिना नंबर और काली फिल्म वाली गाड़ियों पर सवाल, नागरिक ने ट्रैफिक व्यवस्था पर उठाई चिंता

Newsdesk

कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा गुमशुदा 15 वर्षीय नाबालिग बालिका को सुरक्षित दस्तयाब कर परिजनों को किया सुपुर्द

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading