April 7, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

बजट प्रावधान मध्यप्रदेश के विकास की ऊंची उड़ान भरने के पंख बनेंगे: सांसद आशीष दुबे


——————-

जबलपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद श्री आशीष दुबे ने मध्य प्रदेश के आज प्रस्तुत बजट को विकास का रोड मैप बताते हुए कहा है कि प्रस्तुत बजट में हर वर्ग के लिए स्पष्ट खाका तय है जिससे यह बजट आकांक्षाओं को पूर्ण करने वाला बजट है।
उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के नेतृत्व वाली सरकार के वित्त मंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने आज जो बजट प्रस्तुत किया है वह  स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि मध्य प्रदेश अग्रिम पायदान पर पहुंचने के लिए तैयार है और सरकार हर वर्ग की बेहतरी के लिए मजबूत कदम उठा रही है। उन्होंने आगे कहा कि आज प्रस्तुत बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ-साथ उद्योग, हमारे अन्नदाता किसान, मध्यम वर्ग, नारी शक्ति सहित युवाओं के लिए भी वह सभी प्रावधान किए गए हैं जिससे संबंधित वर्ग को भरपूर लाभ होगा।
सांसद श्री दुबे ने  कहा कि  आस्था के साथ अर्थव्यवस्था के अनोखे संगम ने बजट को बहुत महत्वपूर्ण बना दिया है और मुख्य 6 सेक्टरों पर बजट में सबसे ज्यादा प्रावधान किए गए हैं। गरीब, युवा, अन्नदाता, नारी शक्ति, इंफ्रास्ट्रक्चर, इंडस्ट्री पर केंद्रित यह बजट वास्तव में एक जबरदस्त मास्टर स्ट्रोक कहा जा सकता है। बजट में 6 महत्वपूर्ण सेक्टरों पर 3 लाख करोड़ से अधिक खर्च करने का प्रावधान किया गया है जिसे सांसद आशीष दुबे ने सरकार का स्पष्ट विजन और दूरदर्शी निर्णय बताया है।
सांसद श्री दुबे ने कहा कि डॉक्टर मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार बहुत अच्छा कार्य कर रही है और वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा द्वारा प्रस्तुत  प्रदेश के बजट में गरीबों के कल्याण,युवाओं, किसानों, उद्योग,इंफ्रास्ट्रक्चर, नारी शक्ति पर सबसे ज्यादा ध्यान देना यह बताता है कि सरकार अपने दावों और वादों के प्रति बहुत ज्यादा गंभीर है।इन सभी क्षेत्र के लिए भरपूर मात्रा में बजट प्रावधान किए गए हैं।
सांसद श्री दुबे ने आगे कहा कि लगभग 4:30 लाख करोड रुपए के बजट में 5000 करोड रुपए नगरों के आधारभूत ढांचे पर खर्च किए जाने का प्रावधान किया गया है जिससे प्रदेश के सभी नगरों की सूरत और सीरत बदली नजर आएगी।
उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि बजट में गरीब कल्याण के लिए 15 हजार करोड़ से ज्यादा का प्रावधान किया गया है, संबल 2.0 के लिए 600 करोड़, प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए 4,500 करोड़, मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना के लिए 1,200 करोड़, आयुष्मान भारत के लिए 2,500 करोड़ और सामाजिक पेंशन योजनाओं के लिए 3,800 करोड़ रखे गए हैं। स्वरोजगार योजनाओं का विस्तार भी किया गया है।
सांसद श्री दुबे ने कहा कि
लाड़ली बहनों और लक्ष्मी के लिए यह बड़ा बजट है।
महिलाओं के लिए 1 लाख 27 हजार 555 करोड़ का प्रावधान है। लाड़ली बहना योजना के लिए 23,882 करोड़ और लाड़ली लक्ष्मी 2.0 के लिए 1,800 करोड़ रखे गए हैं।कई जिलों में सखी निवास भी बनाए जाएंगे।
उन्होंने आगे कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर पर 1 लाख करोड़ से ज्यादा खर्च  होगा।
सांसद श्री दुबे ने कहा कि ग्राम पंचायतों के विकास के लिए जी राम जी योजना के तहत बजट में 10,428 करोड़ रखे गए हैं जो स्वागत योग्य है।उन्होंने कहा कि नई औद्योगिक नीति, सिंगल विंडो सिस्टम को मजबूत करने और 33 लाख करोड़ के निवेश प्रस्तावों को जमीन पर उतारने की बात कही गई है,श्रम विभाग को 1,335 करोड़ दिए गए हैं जो प्रदर्शित करता है कि अब मध्यप्रदेश विकास की ऊंची उड़ान भरने तैयार है और बजट में किए गए प्रावधान इस ऊंची उड़ान के सशक्त पंख बनेंगे।

अन्य ख़बरें

बिजली चोर पहुँचा जेल
रिमांड कोर्ट से नहीं हुई बेल

Newsdesk

जबलपुर में बिना नंबर और काली फिल्म वाली गाड़ियों पर सवाल, नागरिक ने ट्रैफिक व्यवस्था पर उठाई चिंता

Newsdesk

कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा गुमशुदा 15 वर्षीय नाबालिग बालिका को सुरक्षित दस्तयाब कर परिजनों को किया सुपुर्द

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading