*शहडोल।* पं.अटल बिहारी वाजपेई शासकीय महाविद्यालय जयसिंहनग, जिला-शहडोल (म. प्र.) में मध्य प्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग के पीएम उषा योजना के अंतर्गत उद्यमिता विकास केंद्र भोपाल द्वारा बेसिक कंप्यूटर स्किल एवं साइबर सिक्योरिटी (द्वितीय बैच) तथा योग एवं ध्यान प्रशिक्षण (आत्मरक्षा) का 15 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन दिनांक 21 फरवरी 2026 को हुआ, कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के ऊर्जावान प्राचार्य डॉ. धर्मेंद्र कुमार द्विवेदी जी ने मां सरस्वती के तस्वीर पर माल्यार्पण कर शुरुआत की प्राचार्य महोदय ने योग एवं ध्यान को अपनाने की सलाह दी तथा प्रशिक्षण प्राप्त विद्यार्थियों को शुभकामनाएं एवं बधाई प्रदान की ! तत्पश्चात प्राचार्य महोदय एवं सेडमैप के जिला समन्वयक श्री रवि कुमार वर्मा ने उपस्थित प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र एवं स्टेशनरी प्रदान की सेडमैप के जिला समन्वयक श्री रवि कुमार वर्मा ने भी प्रशिक्षणार्थियों को शुभकामनाएं प्रदान की| कार्यक्रम में कंप्यूटर साइबर सिक्योरिटी के प्रशिक्षक डॉ.रुपेश नागेंद्र तथा योग एवं ध्यान की गुरु श्रीमती सारिका निगम के साथ-साथ महाविद्यालय के समस्त स्टाफ कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे| मंच संचालन तथा कार्यक्रम का आभार श्री गजेंद्र परते पीएम उषा प्रभारी ने किया।


