April 6, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

कोतवाली पुलिस की तत्परता से चंद घंटों में मिला 9 वर्षीय लापता बालक, परिजनों को सकुशल सौंपा


सिवनी- मध्यप्रदेश पुलिस के निर्देशन में लापता एवं अपहृत नाबालिग बच्चों की शीघ्र दस्तयाबी हेतु लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में सुनील मेहता (पुलिस अधीक्षक, सिवनी) के कुशल नेतृत्व तथा दीपक मिश्रा (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक) एवं सचिन परते (अनुविभागीय अधिकारी पुलिस) के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस ने एक बार फिर अपनी सक्रियता का परिचय दिया है।
दिनांक 19 फरवरी 2026 को विवेकानंद वार्ड, सिवनी निवासी एक पिता ने थाना कोतवाली पहुंचकर सूचना दी कि उनका 9 वर्षीय पुत्र शिवराज यादव, पिता मुरलीधर यादव, दोपहर लगभग 2 बजे से घर से लापता है। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल अलग-अलग टीमों का गठन किया और संभावित स्थानों पर सघन तलाश प्रारंभ की।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई, सतर्कता और समन्वित प्रयासों के परिणामस्वरूप नाबालिग बालक को चंद घंटों के भीतर सुरक्षित दस्तयाब कर लिया गया। इसके बाद बालक को सकुशल परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। अपने पुत्र को सुरक्षित पाकर परिजनों ने पुलिस प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
सराहनीय भूमिका:
थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक श्री सतीश तिवारी के नेतृत्व में सउनि प्रमोद मालवी, आरक्षक रविशंकर सोनी, मिथलेश उईके, सतीश इवनाती एवं सिद्धार्थ दुबे की विशेष भूमिका रही।
कोतवाली पुलिस की यह त्वरित एवं संवेदनशील कार्यवाही न केवल पुलिस की सजगता को दर्शाती है, बल्कि आमजन में सुरक्षा और विश्वास की भावना को भी मजबूत करती है।

अन्य ख़बरें

बिजली चोर पहुँचा जेल
रिमांड कोर्ट से नहीं हुई बेल

Newsdesk

जबलपुर में बिना नंबर और काली फिल्म वाली गाड़ियों पर सवाल, नागरिक ने ट्रैफिक व्यवस्था पर उठाई चिंता

Newsdesk

कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा गुमशुदा 15 वर्षीय नाबालिग बालिका को सुरक्षित दस्तयाब कर परिजनों को किया सुपुर्द

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading