April 7, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

‘मुझ पर जानलेवा हमले की साजिश’,
पुलिस पर भड़कीं राज्यसभा सांसद सुमित्रा बाल्मीक



जबलपुर। भाजपा की राज्यसभा सांसद सुमित्रा बाल्मीक ने अपनी जान को खतरा बताते हुए गंभीर आशंका जताई है। उन्होंने आरोप लगाया कि शुक्रवार देर रात जबलपुर के रांझी थाना क्षेत्र में उनकी गाड़ी को पीछे से टक्कर मारना कोई सामान्य हादसा नहीं, बल्कि जानलेवा हमले की साजिश हो सकती है। घटना में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन सांसद और उनके स्टाफ में दहशत का माहौल बन गया। हादसे के बाद सांसद ने पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय को फोन कर सूचना दी, इसके बावजूद सुनसान सड़क पर उन्हें करीब 20 मिनट तक पुलिस का इंतजार करना पड़ा।

पीछे से मारी टक्कर, कार लेकर फरार हुआ चालक

सांसद सुमित्रा बाल्मीक ने बताया कि एक सफेद रंग की कार ने उनकी गाड़ी को पीछे से जोरदार टक्कर मारी। टक्कर के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।

उन्होंने आशंका जताई कि या तो चालक नशे में था या फिर जानबूझकर उनकी गाड़ी को निशाना बनाया गया। अब तक उस कार और चालक का कोई सुराग नहीं लग सका है।

मेरी जान लेने की नीयत हो सकती है

सांसद ने कहा कि उन्हें पूरा संदेह है कि यह घटना केवल दुर्घटना नहीं, बल्कि उनकी जान लेने की कोशिश हो सकती है। उन्होंने पुलिस से मामले की गंभीरता से जांच करने की मांग की है। उनका कहना है कि जिस तरह से पीछे से तेज रफ्तार में टक्कर मारी गई, वह सामान्य लापरवाही नहीं लगती।


पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

सुमित्रा बाल्मीक ने पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने रात करीब दो बजे रांझी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि गोकलपुर क्षेत्र में नशाखोरी और अपराध लगातार बढ़ रहे हैं, लेकिन पुलिस की सक्रियता दिखाई नहीं देती। यदि इस घटना में कोई आम नागरिक घायल होता, तो पुलिस के पहुंचने से पहले ही उसकी जान जा सकती थी। जनप्रतिनिधि के साथ हादसा होने के बाद भी पुलिस को मौके पर पहुंचने में इतना समय लगा, यह बेहद चिंताजनक है।

गोकलपुर क्षेत्र में बढ़ते अपराध पर चिंता

सांसद ने विशेष रूप से गोकलपुर इलाके का जिक्र करते हुए कहा कि वहां नशे का कारोबार और आपराधिक गतिविधियां तेजी से बढ़ रही हैं। उन्होंने प्रशासन से इस क्षेत्र में सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

जांच की मांग, सुरक्षा पर सवाल

घटना के बाद से सांसद की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। उन्होंने पुलिस से फरार कार चालक की जल्द पहचान कर उसे गिरफ्तार करने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

अन्य ख़बरें

बिजली चोर पहुँचा जेल
रिमांड कोर्ट से नहीं हुई बेल

Newsdesk

जबलपुर में बिना नंबर और काली फिल्म वाली गाड़ियों पर सवाल, नागरिक ने ट्रैफिक व्यवस्था पर उठाई चिंता

Newsdesk

कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा गुमशुदा 15 वर्षीय नाबालिग बालिका को सुरक्षित दस्तयाब कर परिजनों को किया सुपुर्द

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading